{"_id":"53c871c11bad668c1fd464cee8f20ce8","slug":"5-lakh-theft-in-dehi-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो से सफर करते हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेट्रो से सफर करते हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Jan 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
चलती मेट्रो में स्क्रैप कारोबारी सुमेर लाल जैन के बैग से पांच लाख रुपये चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को धर दबोचा। इनकी पहचान धर्मा और ओमवीर के रूप में हुई।
विज्ञापन
इनके पास से चार लाख रुपये बरामद किए गए। पुलिस वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
रेलवे पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि सुमेर लाल जैन को रेलवे के नीलामी विभाग में रुपये जमा करवाने थे। 22 जनवरी को वह बैग में 20 लाख लेकर रिठाला से चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन जाने के लिए मेट्रो ट्रेन में सवार हुए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: डांस देखकर इतने मदहोश हुए कि ...
चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन उतरने पर उन्होंने बैग को कटा पाया। उसमें से पांच लाख रुपये गायब थे। सुमेर की शिकायत पर कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने कारोबारी को बदमाशों के फोटो (डोजियर) दिखाया। इनमें से सुमेर ने धर्मा नाम के बदमाश को पहचान लिया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह धर्मा को शामली और ओमवीर को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। धर्मा पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं।