फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 gang member of highway looters arrested

कार में सवार हो ट्रक लूटने वाले 5 गिरफ्तार

Sun, 13 Jul 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Jul 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
5 gang member of highway looters arrested

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले पांच बदमाशों को दबोचा है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रावली रोड, गांव मुरादनगर निवासी मेहराजुद्दीन (35) व वसीम (25), गढ़ गेट पुलिस चौकी हापुड़ निवासी जरीफ कुरैशी (31), नंद ग्राम गाजियाबाद निवासी अजित कुमार (24) और गांव बसौद, बागपत निवासी प्यारे मोहम्मद (29) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


गिरोह के सदस्य दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ट्रक चालकों को बंधक बनाकर लूट करते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से 18 लाख कीमत का जिंक, 250 कार्टून शराब और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली कार बरामद की है।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि पुलिस टीम को बृहस्पतिवार सूचना मिली थी कि जसोला गांव के पास स्विफ्ट कार में कुछ बदमाश लूट का माल बेचने आने वाले हैं। पुलिस ने मौके से आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि 10 से 12 सदस्यों वाला उनका गैंग में अलग-अलग कारों से चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर जा रहे ट्रक उनके निशाने पर होते थे। 22 जून की रात को बदमाशों ने खुर्जा के पास दवाओं से भरा ट्रक लूट लिया था। वहीं 30 जून की रात को उन्होंने खरखौदा, यूपी से शराब से भरा ट्रक लूटा था।


जबकि 3 जुलाई की रात को मुरादाबाद हाईवे पर जिंक से भरा ट्रक लूट लिया था। बदमाशों ने खुलासा किया है कि मई में उन्होंने दिल्ली-करनाल रोड पर एक और ट्रक लूटा था।  पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed