फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   40 lakh fraud with 100 engineers in noida

100 इंजीनियरों से 40 लाख की धोखाधड़ी, ऑफिस में तोड़फोड़

Tue, 22 Mar 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 22 Mar 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
40 lakh fraud with 100 engineers in noida
लाखों की धोखाधड़ी - फोटो : अमर उजाला

इलेक्ट्रिकल पैनल बनाने वाली कंपनी ने 100 से ज्यादा इंजीनियरों से धोखाधड़ी की है। सेक्टर-2 स्थित कंपनी मालिक करीब 40 लाख की धोखाधड़ी कर फरार हो गया। पीड़ित इंजीनियरों ने कंपनी और सेक्टर-20 थाने का सोमवार को घेराव किया। कुछ कर्मचारियों ने कंपनी में तोड़फोड़ भी की। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन


सेक्टर-2, सी-4 तृतीय तल पर कंसायी इलेक्ट्रिकल कंपनी कुछ दिन पहले खोली गई। यहां इलेक्ट्रिकल पैनल बनाए जाते थे। जनवरी  में कंपनी मालिक नवनीत सिंह, नागेंद्र सिंह ने करीब 100 इंजीनियरों की भर्ती की। इंजीनियर पवन कुमार ने बताया कि उन सभी को बाकायदा कंपनी के तरफ से ज्वाइनिंग लेटर दिया गया और सभी से बांड के नाम पर 40-40 हजार रुपये लिए। कंपनी में बतौर एचआर फातिमा, प्रिया सिसोदिया ने भी कर्मचारियों से ठगी करने में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन


बांड के नाम पर रकम यह कहकर ली गई कि इसे एक वर्ष में लौटा दिया जाएगा। सभी कर्मचारी काम करने लगे, लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया गया। जनवरी और फरवरी का वेतन उन्हें चेक से दिया, लेकिन चेक बाउंस हो गया। सोमवार को जब कर्मचारी कंपनी पहुंचे तो वहां ताला लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि कंपनी के मालिक और अधिकारी रुपये लेकर फरार हो गए। कुछ कर्मचारियों ने गुस्से में आ कर तोड़फोड़ भी की। मालिक और अधिकारियों के मोबाइल पर संपर्क किया तो सभी के नंबर स्विच ऑफ थे। प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ यादव का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि कंसायी इलेक्ट्रिकल के मालिक और अधिकारी रुपये लेकर फरार हो गए हैं।

होली पर बोनस देने का किया था वादा
थाने पर पहुंचे पीड़ित इंजीनियरों ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह परिवार का सामना कैसे करेंगे। कंपनी मालिक ने उन्हें वेतन के साथ होली पर बोनस देने का वादा किया था। पीड़ितों का कहना है कि कंपनी पॉलिसी बता कर कंपनी की एचआर ने उनसे बांड भरवाकर रुपये लिए थे। ऐसा उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कंपनी धोखाधड़ी कर रही है। मालिक महंगी गाड़ी से कंपनी आते थे जिससे प्रतीत होता था कि वह अमीर हैं और कंपनी काफी बड़ी है। पीड़ितों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए जिससे उनकी रकम वापस मिल सके।


धोखाधड़ी का नया तरीका अपनाया 
अक्सर खबर या आती है कि नौकरी देने के नाम पर कंपनी मालिक ठगी कर लेता हैं, लेकिन यहां कंपनी मालिक ने नया तरीका अपनाया, जहां कर्मचारियों को नौकरी दे दी गई और उनसे नौकरी देने के बाद रुपये ऐंठे गए। कंपनी मालिक ने उन्हें इस बात का झांसा दिया कि वह एक वर्ष से पूर्व कंपनी छोड़ कर न चले जाए ऐसे में उन सभी कर्मचारियों से 40-40 हजार का बांड भरवाया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारी एक वर्ष तक कंपनी में काम करने के लिए बाध्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed