लड़की को छेड़ने पर गुस्साए परिजनों ने चार को सरेआम गोलियों से भूना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे।
गत दिनों पहले याहया के घर में एक रिश्तेदार की लड़की आई हुई थी। पड़ोस के हामिद ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जिसको लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
मामला उसी दिन समाप्त हो गया था। लेकिन बुधवार को लड़की पक्ष के लोगों ने हामिद व तीन अन्य को अपने घर के सामने गोली मार दी। गोली लगने से हामिद, दीन मौहम्मद, वसीम व रज्जाक की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी याहया हरियाणा पुलिस में तैनात है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे।
गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।