{"_id":"e2cf9a77f54f39625d7512ae9f83fe82","slug":"4-million-loot-from-cash-collection-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्शन एजेंट को मारी गोली, 4 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलेक्शन एजेंट को मारी गोली, 4 लाख लूटे
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के करावल नगर इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल कंपनी के कलेक्शन एजेंट को लूटपाट के दौरान गोली मार दी और चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
गंभीर हालत में पीड़ित राजकुमार (37) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, राजकुमार परिवार के साथ इंदिरापुरम में रहता है। वह एक मोबाइल कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करता है। राजकुमार का करावल नगर के कन्हैया विहार में ऑफिस है।
विज्ञापन
शनिवार रात को वह मार्केट से कैश लेकर कर अपने ऑफिस पहुंचा। कार खड़ी करके जैसे ही दफ्तर की ओर बढ़ा, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके पेट में और दूसरी हाथ पर लगी। बाद में बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार को अस्पताल पहुंचाया। उसकी शिकायत पर लूट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।