{"_id":"aa43ede8e2a4f0958be882d2fb97f981","slug":"4-familiar-suspect-cdr-open-secret-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक के घेरे में 4 परिचित, सीडीआर से खुलेगा राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शक के घेरे में 4 परिचित, सीडीआर से खुलेगा राज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी की पत्नी संतोष देवी की हत्या और लूट मामले में पुलिस हत्यारे को नहीं पकड़ पाई है। पुलिस को चार ‘जानकारों’ पर शक हैं। रविवार होने के कारण पुलिस संदिग्ध नंबरों की मोबाइल कॉल डिटेल नहीं निकाल पाई।
सोमवार को पुलिस सीडीआर से राज खोलने की कोशिश करेगी। जो चार लोग पुलिस के जांच घेरे में हैं। एक महिला का करीबी है। दो मोहल्ले में ही रहते हैं, जो अचानक कहीं चले गए हैं, इनमें एक किराएदार है। चौथा व्यक्ति रिश्तेदार है।
पुलिस इस लूट के बजाय सिर्फ हत्या का मामला मान रही है। हालांकि दर्ज कराई गई एफआईआर में लूट और हत्या लिखाई गई है।
एसपी सिटी अजयपाल शर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में हत्या का मामला लग रहा है, जिसमें किसी जानकार की भूमिका है। वह घर और परिवार के बारे में सबकुछ जानता था।
विज्ञापन
महिला भी उसे जानती होगी, इसलिए उसने गेट खोला था, जांच जारी है, फिलहाल चार लोग पुलिस के शक के घेरे में हैं। कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
संतोष के बेटे अमित ने बताया कि उसने एफआईआर में 75 हजार रुपये और करीब साढे़ तीन लाख रुपये के जेवर लूटे जाने की रिपोर्ट लिखाई है।
प्रॉपर्टी विवाद, अपनों से झगड़ा होने से परिजन इंकार कर रहे हैं। लूटपाट के बाद मर्डर से पुलिस इंकार कर रही है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद संतोष देवी के शव का हिंडन घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।