1 करोड़ की मोबाइल लूट का खुलासा, 4 अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ट्रक ड्राइवर ने 21 मार्च को लावा और लेमन कंपनी के 6500 मोबाइल लेकर दिल्ली से गोरखपुर के लिए चला था। मोबाइलों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये थी। रात में अवधेश मसूरी थाने पहुंचा और उसने बताया था कि कार सवार बदमाशों ने उससे गन प्वाइंट पर ट्रक लूट लिया।
उसे बंधक बनाकर खेत में फेंक दिया। वह किसी तरह बंधनमुक्त होकर आया है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी। एसओ ने बताया कि अवधेश की बातों पर पुलिस को शुरू से ही संदेह था। लिहाजा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो खुलासा हो गया।
छानबीन में पता चला कि अवधेश ने दिल्ली के कारोबारी अशोक से प्लानिंग के तहत 20 लाख रुपये में मोबाइलों का सौदा कर लिया था। चार लाख एडवांस लिए थे। इसके बाद उसने साथियों के साथ वारदात की। वह दिल्ली से ट्रक लेकर गाजियाबाद ट्रांसपोर्टर के पास आया। यहां से गोरखपुर के बजाय वापस दिल्ली चला गया और ट्रक को गोदाम में खड़ा कर लूट की फर्जी रिपोर्ट लिखा दी।
20 लाख में बेचने जा रहे थे
मसूरी में एक करोड़ कीमत के 6500 मोबाइल फोन की लूट फर्जी निकली। मोबाइल ले जा रहे ट्रक के ड्राइवर ने ही साथियों संग अमानत में खयानत कर लूट की रिपोर्ट लिखाई थी।
पुलिस ने ड्राइवर और दिल्ली के कारोबारी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 90 लाख रुपये कीमत के 5192 मोबाइल बरामद कर लिए हैं। तीन बदमाश भागे हुए हैं, जो नोएडा में कैब चलाते हैं।
एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में ड्राइवर अवधेश फर्रुखाबाद के मेरापुर का रहने वाला है। विनोद, अशोक और मनोज कांशीरामनगर के हैं और दिल्ली महिपालपुर में रहते हैं। इनकेतीन साथी मनोज, सर्वेश और कल्लू भागे हुए हैं। तीनों सरफाबाद नोएडा के रहने वाले हैं। तीन कैब चलाते हैं।