फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   31 lakh theft through hacking bank account

अकाउंट हैकः नेट बैंकिंग करते हैं, तो पढ़ें ये खबर

Wed, 22 Jan 2014 01:15 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 22 Jan 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
31 lakh theft through hacking bank account
एनसीआर में साइबर क्राइम के बड़ा मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक कुरियर कंपनी का अकाउंट हैक कर एक ही दिन में 31 लाख 44 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


शनिवार को अकाउंट हैक करने के पहले हैकरों ने अकाउंटेंट का मोबाइल शुक्रवार शाम ही बंद करा दिया था। हैकरों ने 44 बार में लखनऊ, कानपुर और मुंबई में रुपये ट्रांसफर किए थे। रविवार सुबह कंपनी के अकाउंटेट को इसकी जानकारी मेल पर मिली। सेक्टर-20 स्थित साइबर क्राइम सेल ने मामला दर्ज कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 में कुरियर पार्सल करने वाली जापानी कंपनी एबीसी लॉजिस्टक का सेक्टर-18 स्थित आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। मूलरूप से हैदराबाद के रहने वाले कंपनी अकाउंटेंट वीबी सुब्रह्मणयम नोएडा के सेक्टर-82 केंद्रीय विहार में रहते हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह उन्होंने अपना मेल चेक किया तो उस पर बैंक से 44 मेल आई थी। जिसमें 31 लाख 44 हजार रुपये के 44 ट्रांजेक्शन दिखाए गए थे। यह सभी ट्रांजेक्शन शनिवार सुबह दस बजे से दोपहर के दो बजे के बीच किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से कुछ ट्रांजेक्शन पेंडिंग पड़े हुए थे। सोमवार सुबह सुब्रह्मणयम शिकायत करने बैंक पहुंचे, इससे पहले ही बाकी बचे ट्रांजेक्शन भी हो गए।

मोबाइल भी किया जाम
शुक्रवार शाम को सुब्रह्मणयम के इंटरनेट बैंकिंग में दिए गए बीएनबी सुब्रह्मणयम के मोबाइल नंबर को हैकरों ने बार्ड (सिग्नल नहीं आ रहे थे) कर दिया था। जिससे उनके पास कोई एसएमएस या फोन नहीं आ पा रहा था। जिसके चलते उन्हें रुपयों के ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं मिली और रविवार को इसका पता ई-मेल के जरिए लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed