जैश के 13 संदिग्ध गिरफ्तार, तीन को 10 दिन की पुलिस हिरासत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज दिल्ली एनसीआर व यूपी में जगह-जगह छापेमारी कर जैश-ए-मोहम्मद के 13 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है। इन 13 में से तीन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां इन्हें पूछताछ के लिए 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
वहीं 10 को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्पेशल सेल के इस ऑपरेशन के बारे में बताते हुए स्पेशल सीपी अरविंद दीप ने कहा कि हमारा ऑपरेशन पिछले 6 महीने से चल रहा था क्योंकि हमारे पास जानकारी थी कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी दिल्ली और एनसीआर में आतंकी हमलों की साजिश रच रहे हैं।
अरविंद ने आगे बताया कि कल स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि मुख्य आरोपी 'साजिद' का बायां हाथ जल गया है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और साजिद को कस्टडी में ले लिया। बताया जा रहा है कि साजिद का हाथ आईईडी एक्सप्लोजन में जला था।
स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी अरविंद ने जैश के संदिग्ध आतंकियों को पकड़े जाने के ऑपरेशन के बारे में बताते हुए कहा कि स्पेशल सेल ने उन तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है जो जल्द ही दिल्ली एनसीआर में आतंकी हमले करने वाले थे।
अरविंद दीप ने मीडिया को जानकारी दी की कुल 13 लोग पकड़े गए हैं जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य 10 से पूछताछ चल रही है।
मुख्य आरोपी साजिद के बारे में बताते हुए अरविंद बोले कि वो जैश की विचारधारा को प्रचारित कर रहा था और साथ ही वह जिदाही लिखित सामग्रियों को भी काफी पढ़ रहा था। जांच चल रही है और भविष्य में स्पेशल सेल और गिरफ्तारियां कर सकता है।