फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 rapes in ghaziabad within 15 hours

पार हुई हैवानित की हद, 15 घंटे में 3 छात्राओं से रेप

Tue, 28 Apr 2015 04:53 PM IST
Updated Tue, 28 Apr 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन
3 rapes in ghaziabad within 15 hours

गाजियाबाद में मात्र 15 घंटे के भीतर अलग-अलग हुई दो वारदातों में तीन मासूम छात्राएं रेप का शिकार हुईं। तीनों ही 10 साल से कम उम्र की हैं।

विज्ञापन


दो मासूम शादी समारोह में शामिल होने सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र आई थीं। समारोह से एक युवक उन्हें बहला-फुसलाकर कार में ले गया और रेप किया। दूसरी ओर मसूरी क्षेत्र में दूसरी कक्षा की छात्रा से बीए के छात्र ने रेप किया। दोनों ही मामलों में आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन

ये कहा था रेपिस्ट ने और चली गईं बच्चियां

3 rapes in ghaziabad within 15 hours

गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र में रेप का शिकार हुई दोनों मासूम एक वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारी की बेटी की शादी समारोह में परिवार के साथ आई हुई थीं। इनमें एक बच्ची कर्मचारी की नाती है।

बच्चियों ने बताया कि रविवार देर रात आरोपी उन्हें दुल्हन का सामान लाने के बहाने कार में ले गया था। माना जा रहा है कि आरोपी कोई जानकार है। शादी समारोह में शामिल था। पुलिस शादी की वीडियो से आरोपी की पहचान की कोशिश कर रही है।

वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारी ने बताया कि सिहानी गेट थानाक्षेत्र स्थित एक भवन में रविवार को उसकी बेटी की शादी थी। समारोह में उनका दिल्ली निवासी दामाद (दिल्ली की एक कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत) और हाथरस निवासी एक रिश्तेदार भी परिवार के साथ आए थे।

पार्क के नजदीक आधी बेहोशी की हालत में मिली बच्चियां

3 rapes in ghaziabad within 15 hours

दामाद की बेटी (8) तीसरी क्लास की छात्रा है, हाथरस निवासी रिश्तेदार की बेटी (9) चौथी क्लास की छात्रा है। दोनों छात्राएं रविवार रात करीब करीब 11 बजे शादी समारोह से लापता हो गई।

बच्चियों की तलाश की गई, लेकिन वे नहीं मिलीं। रात करीब एक बजे समारोह स्थल के पास पार्क के नजदीक एक युवक दोनों बच्चियों के साथ आता दिखाई दिया। लोगों को देखकर आरोपी भाग गया।

दोनों छात्राएं अर्द्धबेहोशी की हालत में थीं। बच्चियों ने बताया कि आरोपी ने उनके साथ गंदी हरकत की। उनके पेट में दर्द हो रहा है। बच्चियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली निवासी व्यक्ति बेटी को उपचार के लिए दिल्ली ले गए।

विज्ञापन

आरोपी ने पेट्रोल पंप पर कार में डलवाया पेट्रोल

3 rapes in ghaziabad within 15 hours

हाथरस निवासी रिश्तेदार की बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहर में हालत गंभीर देख परिजन उसे जीटीबी अस्पताल ले गए। सीओ द्वितीय रणविजय सिंह ने बताया कि मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है।

शादी की वीडियो फुटेज से आरोपी की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। अंदेशा है कि आरोपी परिवार का जानकार ही है।

सीओ द्वितीय ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि आरोपी बच्चियों को लेकर पहले पेट्रोल पंप पर गया, वहां उसने कार में पेट्रोल डलवाया। इसके बाद माना जा रहा है कि वह बच्चियों को किसी घर में ले गया और उनके साथ रेप किया। बाद में उन्हें पार्क के पास छोड़कर भाग गया।

बीए के छात्र ने कक्षा 2 की छात्रा से किया रेप

3 rapes in ghaziabad within 15 hours

मसूरी थानाक्षेत्र के एक गांव की दूसरी क्लास की छात्रा (9) को पड़ोसी बीए स्टूडेंट बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और रेप किया। छात्रा स्कूल से लौट रही थी।

उसे स्कूल जाकर पता चला था कि भूकंप की वजह से छुट्टी है। बच्ची रोते-बिलखते अपने घर पहुंची तो उसके कपड़े खून में सने थे। छात्रा को लेकर परिजन मसूरी थाने पहुंचे और तहरीर दी।

छात्रा के परिजनों ने बताया कि स्कूल से लौट रही बिटिया को रास्ते में गांव का ही पड़ोसी युवक मिला, जो पिलखुवा के एक कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर का छात्र है। आरोपी उसे फुसलाकर अपने घर ले गया।

छात्र के परिजन घर पर नहीं थे। दोपहर में छात्रा बदहवास हालत में रोती बिलखती अपने घर पहुंची। छात्रा ने मां को आपबीती बताई। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है।

आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। एसओ मसूरी का कहना है कि आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है, मेडिकल रिपोर्ट के  आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed