फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 murder in NCR

NCR में सरेआम हुईं तीन हत्याएं

Sun, 27 Jul 2014 04:00 AM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 04:00 AM IST
विज्ञापन
3 murder in NCR

नोएडा में बैंक में चेक जमा कर कंपनी लौट रहे एक फील्ड ऑफिसर की एनएच-24 पर सीआईएसफ अंडरपास के मुहाने पर हत्या कर दी गई। परिजनों ने बैग लूट के प्रयास में बदमाशों द्वारा हत्या करने का शक जताया है। हालांकि, बैग में केवल खाने का डिब्बा ही था जिसे लुटेरे अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


फील्ड ऑफिसर के भाई ने थाना-58 पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फील्ड ऑफिसर हरियाणा के पूर्व सांसद करतार सिंह भड़ाना के पीए का भाई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-15 वसुंधरा गाजियाबाद निवासी 36 वर्षीय दिनेश नेगी नोएडा सेक्टर-63 स्थित जेएमडीआर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में फील्ड ऑफिसर के पद पर काम करता था। वह कंपनी के ग्राहकों से चेक लेता था और बैंक में जमा कराने जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर किसान की हत्या

3 murder in NCR

ग्रेटर नोएडा में दादरी क्षेत्र के चिटहैड़ा गांव में शुक्रवार देर रात छह से ज्यादा बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर किसान की हत्या कर दी। इसके अलावा दो महिलाओं समेत चार लोगों को भी पीटकर अधमरा कर दिया। घायलों को दादरी के नवीन अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश मकान से नकदी और जेवर ले गए। पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के चिटहैड़ा गांव में संतराम का परिवार रहता है। उनके तीन बेटे ललित, पप्पू और मनीष हैं। उनका घर गांव के बाहर बना हुआ था, जहां वे दो बेटों के साथ रहते थे।

शुक्रवार रात करीब एक बजे छह-सात बदमाश घर में घुस आए और संतराम की पत्नी सुरेश देवी व पुत्र वधू नीतू देवी पर लाठी डंडों से हमला करते हुए उनके जेवर उतरवा लिए। इसी बीच सरिया से सुरेश के चेहरे पर प्रहार कर आंख फोड़ दी।

संतराम और उनके दो बेटों ने लूटपाट का विरोध किया, तो बदमाशों ने तीनों को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। घर की अलमारी में रखी नगदी लूट ली। बेटा पप्पू, उसकी पत्नी नीतू और छोटे बेटे मनीष पर भी ताबड़तोड़ सरिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

परिवार पर घंटों बरसता रहा कहर

3 murder in NCR

परिवार पर एक घंटे तक बदमाशों का कहर चलता रहा। उनके जाने के बाद घायल परिजनों ने फोन पर घटना की सूचना अपने भाई ललित को दी। ललित उस समय गांव में पुराने मकान में सो रहा था। सूचना मिलते ही ललित ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद ग्रामीणों ने गंभीर हालत में सभी को दादरी के नवीन अस्पताल में भेजा, लेकिन रास्ते में ही संतराम ने दम तोड़ दिया। सुरेश, नीतू, मनीष और पप्पू को अस्पताल में भर्ती कराया है। संतराम के भतीजे कृष्ण कुमार ने दादरी कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल महिला नीतू ने बताया कि चार-पांच बदमाश घर के अंदर थे। जबकि उनके कुछ साथी घर के बाहर खडे़ थे। बदमाशों ने कच्छे पहन रहे थे।

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पता लगाया जा रहा है। इस तरह की वारदात करने वालों की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोली मारकर अधेड़ की हत्या

3 murder in NCR

दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार रात बदमाशों ने घर में घुसकर एक शख्स को गोली मार दी। पेट में दो गोली लगने के बाद पीड़ित जयवीर सिंह (48) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर अपने रिश्तेदारों पर ही हत्या करवाने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव कैली-कपसाड़ , जिला मेरठ का रहने वाला जयवीर अपने परिवार के साथ वेलकम थाना क्षेत्र के कबीर नगर, गली नंबर-4 में रहता था। इसके परिवार में पत्नी सुमन देवी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। जयवीर का दो सौ गज का एक प्लॉट था। जिसे लेकर उसका रिश्ते की मौसी से विवाद चल रहा था। आरोप है कि गत माह इसी प्लॉट को लेकर जयवीर व उसके परिवार पर हमला हुआ था। उसकी शिकायत थाने में भी दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार देर रात करीब 11:45 बजे वह अपने घर पर मौजूद था।

इस बीच बाइक सवार पांच बदमाश उसके घर में घुसे और जयवीर के पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजन गंभीर हालत में जयवीर को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जयवीर की पत्नी सुमन ने आरोप लगाया कि जयवीर की रिश्ते की मौसी और उसका बेटा प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्हीं लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सुमन के आरोपों पर मामले की छानबीन कर रही है।

लूट और हत्या का आरोपी गिरफ्तार

3 murder in NCR

नोएडा में हत्या और लूटपाट के आरोप में थाना सेक्टर-20 पुलिस ने विदेश मंत्रालय में काम करने वाले एक कर्मचारी के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी नोएडा में करीब 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। लूटे हुए मोबाइल खरीदने के आरोप में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, चोरी की चेन खरीदने वाले दादरी के एक सुनार से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

शुक्रवार रात पुलिस सेक्टर-27 चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक चेकिंग देख भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी विनय शर्मा निवासी दादीपुर, दनकौर है, जो एनसीआर भर में 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है।

वहीं, आरोपी कासना थाने में एक युवक से लूट और हत्या के मामले में वांछित चल रहा है। आरोपी ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर नोएडा में मोबाइल और चेन छिनैती की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो कार, सोने की चेन और दो मोबाइल बरामद किए। मोबाइलों को वह अपने साथी सुनील निवासी वेस्ट विनोद नगर नई दिल्ली को बेच देता था। साथ ही सोने की चेन को वह दादरी में एक सुनार को बेच देता था। अब पुलिस दादरी स्थित सुनार की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed