दिल्ली: 12 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता का अस्पताल में चल रहा इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी जिले के नरेला इलाके में नशे में धुत्त तीन आरोपियों ने 12 साल की बच्ची को घर के पास से ही अगवा कर लिया। अपनी टाटा ऐस वैन में आरोपी उसे भोरगढ़ इलाके में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीसीआर वैन वहां पहुंची तो आरोपियों ने वैन भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर तीनों आरोपियों रवि कुमार, विनोद और मोहित को दबोच लिया। बुरी तरह सहमी मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने पॉक्सो व सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ नरेला इलाके में रहने वाली बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं।
भाई को ढूंढने घर से निकली थी
वह इलाके के एक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। मंगलवार रात वह घर से अपने भाई को ढूंढने घर से निकली थी। इलाके में ही रहने वाले रवि, मोहित व विनोद वैन में बैठकर शराब पी रहे थे। उन्होंने बच्ची को जबरन उठाकर वैन में डाला और मुंह दबाकर भोरगढ़ में सुनसान जगह पर ले गए।
वहां आरोपियों ने बारी-बारी से वारदात की। इधर, देर रात करीब 1:40 बजे गश्त कर रही पीसीआर वैन ने सुनसान जगह वैन खड़ी देखकर जांच करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गाड़ी भगा ली। कुछ दूर जाकर पुलिस ने वैन को पकड़ लिया। दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया।
एक को बाद में पकड़ा गया। सहमी मासूम भी गाड़ी में मिली। छानबीन में पता चला कि रवि टाटा ऐस चलाता है, जबकि मोहित पल्लेदारी करता है। विनोद राजमिस्त्री है। तीनों को लोकल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।