{"_id":"e311ac4a18cd67cdefe9dba614611cf0","slug":"27000-looted-from-man-going-in-autorikshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो से उतारकर, तमंचे के बल पर लूटे 27 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो से उतारकर, तमंचे के बल पर लूटे 27 हजार
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 01 Jun 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से दादरी जा रहे यात्री को ऑटो से उतारकर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 27 हजार रुपये की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
लूटपाट की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दादरी के गढ़ी गांव निवासी रणधीर सिंह सूरजपुर में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
उन्हें कमेटी के 27 हजार रुपये मिले थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह घर जाने के लिए दादरी रेलवे क्रॉसिंग पर उतरे थे। ऑटो से वह दादरी तिराहे की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
ऑटो जैसे ही पंजाब नैशनल बैंक के सामने पहुंचा, पीछे से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनको तमंचा दिखाकर रुपये लूट लिए।
उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पास मौजूद पीसीआर को दी। पीसीआर और लैपड से बदमाशों का पीछा भी किया गया, लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। लूटपाट के मामले की तहरीर दादरी कोतवाली में दी है।
विज्ञापन