{"_id":"57dd5ecc4f1c1b5e48d4843e","slug":"25-thousand-sacked-from-account-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए 25 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए 25 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
एटीएम बदलकर पैसे उड़ाने वाले गिरोह ने एक इंजीनियर के खाते से 25 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। एनएचपीसी में इंजीनियर हिमेश कौल सूरजकुंड रोड स्थित एनएचपीसी कॉलोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
वह कॉलोनी में लगे एटीएम पर रकम निकालने गए थे। बताया जाता है कि वहां पर पहले से दो लड़के खड़े थे। हिमेश ने जब अपना एटीएम कार्ड मशीन में लगाया तो वह कोई संकेत नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
मदद के बहाने दोनों लड़कों ने कार्ड लेकर दूसरा कार्ड थमा दिया और यह कहकर तेजी से निकल गए कि मशीन ही खराब है। कुछ देर बाद हिमेश के मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन