फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   24.9 crore cheating with Builder for flat

बिल्डर ने बिल्डर को ही ठगा, 2.49 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Wed, 30 Nov 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 30 Nov 2016 12:42 AM IST
सार

बिल्डर ने बिल्डर को ही ठगा

विज्ञापन
24.9 crore cheating with Builder for flat
फ्लैट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्फाबाद में निर्माणाधीन नौ फ्लैटों की बिक्री के नाम पर लखनऊ के एक बिल्डर से 2.49 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। खरीदार ने दिल्ली के एक बिल्डर के खिलाफ  सेक्टर-49 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


लखनऊ के जानकीपुरम निवासी आशीष शिवहरे बिल्डर हैं। आशीष के मुताबिक उन्होंने सर्फाबाद में नौ फ्लैट बुक कराए थे। दिल्ली के बटला हाउस निवासी हिजबान खान इन फ्लैटों का निर्माण कर रहा है। उन्होंने नौ फ्लैटों का सौदा ढाई करोड़ रुपये में किया था।
विज्ञापन


बीते साल 13 अगस्त को उन्होंने दस हजार रुपये छोड़कर बाकी सारे रुपये बिल्डर को भुगतान कर दिया और रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया। दोनों पक्षों में तय हुआ कि छह माह में फ्लैट की रजिस्ट्री कराई जाएगी। आशीष का आरोप है कि रजिस्ट्री कराने के नाम पर बिल्डर ने आनाकानी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक दिन उन्हें फोन पर धमकाया गया। एक दिन वह नोएडा में रजिस्ट्री कराने भी आए थे लेकिन बिल्डर के नहीं आने पर वह वापस लौट गए। अब बिल्डर ने उन्हें रजिस्ट्री करने से ही इंकार कर दिया है। इसके बाद आशीष ने सेक्टर-49 थाने में हिजबान के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed