फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   23 lakh theft to ATM cash van

एटीएम की कैश वैन से 23 लाख की चोरी

Wed, 08 Oct 2014 03:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Oct 2014 03:37 AM IST
विज्ञापन
23 lakh theft to ATM cash van

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में मंगलवार देर शाम कैश वैन से 23 लाख रुपये की चोरी हो गई। वारदात के समय कैश वैन के कर्मचारी रुपये जमा करने के लिए एटीएम में गए थे।

विज्ञापन


वापस आने पर कर्मचारियों को रुपये गायब होने की जानकारी मिली। नबी करीम थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।  

पुलिस के अनुसार राइटर सेफ गार्ड कंपनी राजधानी में एटीएम में रुपये जमा करने का काम करती है। मंगलवार दोपहर कैश वैन 86 लाख रुपये लेकर चली थी। वैन में दो कैश लोडर, दो गार्ड और एक ड्राइवर था।
विज्ञापन


मध्य जिला के कई एटीएम में रुपये जमा करने के बाद वैन पहाड़गंज पहुंची। कैश लोडर रकम को लेकर एटीएम के अंदर चले गए। जबकि दोनों गार्ड और ड्राइवर वैन के पास था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वैन के पास ही कुछ युवक आपस में झगड़ा करने लगे। यह देखकर एक  गार्ड और ड्राइवर युवकों के पास पहुंचे। वापस आने पर पता चला कि वैन में रखे 23 लाख रुपये गायब हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी कर्मचारी से पूछताछ की। पुलिस को आशंका है कि घटनास्थल पर झगड़ा करने वाले युवक बदमाश के सहयोगी हो सकते हैं।


जो गार्ड और ड्राइवर का ध्यान बांटने के लिए यहां मारपीट करने का नाटक किया। जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed