फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   22 years girl raped by ca student in delhi, police arrested

सामान लेकर आ रही छात्रा को CA के छात्र ने कमरे में खींचकर किया रेप, बनाया MMS

Wed, 30 Aug 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Aug 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
 22 years girl raped by ca student in delhi, police arrested
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली के शकरपुर इलाके में डीयू की 22 वर्षीय छात्रा के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने सीए के एक छात्र पर जबरन कमरे में खींचकर रेप करने व एसएमएस बनाने का आरोप लगाया। किसी को कुछ भी बताने पर आरोपी ने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी। 

विज्ञापन


किसी तरह पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने साहिबाबाद, गाजियाबाद निवासी अनुराग चौधरी (24) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अनुराग के दोस्त राजकुमार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सपना (22) (बदला हुआ नाम) पीजी में गणेश नगर में रहती है। सपना डीयू से पत्राचार से ग्रेजुएशन करने के अलावा लक्ष्मी नगर के एक इंस्टीट्यूट से कोचिंग भी कर रही है। जिस बिल्डिंग में सपना रहती है, वहां पर आरोपी अनुराग का दोस्त राजकुमार भी पीजी में रहता है। अनुराग अक्सर साहिबाबाद से उसके पास आता-जाता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 अगस्त को सपना कोचिंग से वापस घर लौट रही थी। इस बीच अनुराग राजकुमार के कमरे पर अकेला था। इसी दौरान सपना जैसे ही अपने रूम में जाने लगी आरोपी अनुराग ने जबरन उसे अपने कमरे में घसीट लिया। आरोपी ने उसके साथ रेप किया। 

वारदात के दौरान बनाया अश्लील वीडियो

 22 years girl raped by ca student in delhi, police arrested
rape

वारदात के दौरान आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया। उसने किसी को कुछ भी बताने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। सपना घटना से बुरी तरह डर गई। 

इधर, पीड़िता ने किसी तरह कोचिंग के दौरान अपनी एक टीचर को घटना के बारे में बताया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। 

राजकुमार से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी अनुराग चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed