{"_id":"57c3234d4f1c1b8364d4f8f8","slug":"2-year-old-girl-was-raped-by-a-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
रणहौला इलाके में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को दबोच लिया है, जबकि उसके एक सहयोगी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बच्ची परिजनों के साथ रणहौला इलाके में रहती है। उसने छठी तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी है। वह घर पर ही रहती है।
शनिवार को बच्ची ने अपने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाले नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और दुष्कर्म की शिकायत की।
विज्ञापन