फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 were dead by stabbing scissors in posh area

केंद्रीय राज्य मंत्री के घर से थोड़ी दूरी पर दिया वारदात को अंजाम, की कौंची गोदकर 2 लोगों की हत्या

Wed, 16 Aug 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 16 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
2 were dead by stabbing scissors in posh area
demo pic

शहर के पॉश इलाकों में अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम देने में जुटे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के निवास के नजदीक रविवार देर रात कैंची से गोदकर दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया गया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जान बचाकर भागे दूसरे युवक ने घटनास्थल के पास झाडिय़ों में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सुबह राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस डबल मर्डर को शराब व गांजा तस्करों से जोड़कर देख रही है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार शाम दिल्ली बॉर्डर से आकाश नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भूढ़ कॉलोनी निवासी प्रियांशु (20) एक कोरियर कंपनी में काम करता था जबकि शास्त्री कॉलोनी निवासी अमित (24) एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। दोनों में अच्छी दोस्ती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की सरविसिंग करवाने जा रहा था प्रियांशु

2 were dead by stabbing scissors in posh area
demo pic

प्रियांशु के पिता एमएम मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम को पड़ोस में रहने वाला सूरज नाम का शख्स उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गया था। जाते समय उसने बताया था कि बाइक की सर्विस कराने जा रहे हैं। रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे को किसी ने हत्या कर दी है। वही, डीएलएफ क्राइम ब्रांच प्रभारी जसबीर सिंह के मुताबिक सेक्टर 28 मोड के पास दो गुटों में झगड़े की सूचना मिली थी।

 

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था। युवक की पहचान प्रियांशु के रूप में हुई। पुलिस ने शव को बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। अगले दिन सुबह यानी सोमवार को घटनास्थल से थोड़ी ही दूर झाडिय़ों में एक अन्य युवक का शव पड़ा मिला।

 

पुलिस ने मृतक की पहचान अमित के रूप में की। पुलिस ने बताया कि जिस तरह के घाव प्रियांशु के शरीर पर थे। वैसे ही घाव अमित के शरीर पर भी थे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा  शव परिजनों को सौंप दिए। ओल्ड थाना पुलिस ने रविवार रात दर्ज की गई हत्या की एफआईआर में दूसरी हत्या का मामला भी जोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed