फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 shop theft cases in faridabad

एडवरटाइजिंग एजेंसी में जो भी मिला सब ले गए चोर

Sun, 09 Feb 2014 02:36 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 09 Feb 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
2 shop theft cases in faridabad

सेक्टर-37 इलाके में चोर दो दुकानों से हजारों का माल लेकर चंपत हो गए। ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी दीपक कुमार का सेक्टर-37 मेन रोड पर इमेज इंपेक्ट एडवरटाइजिंग एजेंसी नाम से ऑफिस है।

विज्ञापन


दीपक के मुताबिक, शनिवार सुबह वह पहुंचे तो ऑफिस के ताले टूटे हुए थे। चोर पांच कंप्यूटर, दो लैपटॉप, इनवर्टर, बैट्री और हार्ड डिस्क ले गए।

पुलिस ने ऑफिस के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो तड़के करीब 4:30 बजे 2-3 लोग मौजूद दिखे। चेहरे साफ नहीं आने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

उधर, सेक्टर-37 में नीरज मखीजा की मखीजा एसोसिएट्स नाम से दुकान है। नीरज के अनुसार, वह शनिवार सुबह गोल्फ क्लब जाने के लिए निकले थे।

करीब 6:30 बजे ऑफिस से गोल्फ किट लेने गए तो ताले टूटे देखे। वह दुकान में गए तो उन्हें देखकर वहां से दो चोर भाग निकले। नीरज ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों ऑटो में सवार होकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed