{"_id":"ac6240dacde28e1b196bd1fbddcbd939","slug":"2-arrest-in-factory-theft-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में चोरी कर रहे चोरों को कारोबारी ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम में चोरी कर रहे चोरों को कारोबारी ने दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 May 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कोतवाली इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स के कारोबारी नितिन अरोड़ा (24) ने बृहस्पतिवार रात गोदाम में चोरी करने वाले दो लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान शास्त्री पार्क निवासी मोहम्मद गुलाब और 338, बी-ब्लॉक (शांति पब्लिक स्कूल के पास) गाजियाबाद निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने सामान खरीदने के आरोप में मोहम्मद बिलाल को भी गिरफ्तार किया है। बिलाल की लाजपत राय मार्केट में दुकान है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गीता कॉलोनी निवासी नितिन की कोतवाली इलाके के साइकिल मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान है। नितिन ने बताया कि दो-तीन दिनों से उसके गोदाम से सामान गायब हो रहा था। बृहस्पतिवार रात उसने देखा कि एक युवक गोदाम से एक कार्टून ले जा रहा है। नितिन उसका पीछा करने लगा।
विज्ञापन
गुलाब कार्टून लेकर लाजपतराय मार्केट के दुकान नंबर-278 के पास राजेश से बात करने लगा। तभी कारोबारी ने दोनों को दबोच लिया। इस बीच गुलाब ने सर्जिकल ब्लेड नितिन को जान से मारने की धमकी की और भागने लगा। नितिन के शोर मचाने पर लोगों ने दोनों को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, गुलाब ने पहले भी गोदाम से सामान चुराने की बात स्वीकारी है।