{"_id":"fc139801e7567b27bf1563f045d06440","slug":"2-9-lakh-withdrawl-by-exchanging-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के नाम पर लगाया 2.90 लाख का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदद के नाम पर लगाया 2.90 लाख का चूना
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 03 May 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के एटीएम बूथ में एक व्यक्ति को मदद लेना महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
दो युवकों ने धोखे से उस व्यक्ति का एटीएम बदल लिया। छह दिनों में अलग-अलग शहरों से 2.90 लाख रुपये निकाल लिए।
बैंक में अपनी पासबुक अपडेट कराने जाने पर पीड़ित को इसका पता चला। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
शक्ति पार्क में परचून की दुकान चलाने वाला कपिल देव 25 अप्रैल को खांडसा रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गया।
यह भी पढ़ें: NRI ने रचा खेल, फ्लैट के नाम पर 85 लाख की ठगी
ट्रांजेक्शन प्रक्रिया समझ नहीं आने के चलते उसने पास खड़े दो युवकों से मदद मांगी। दोनों युवकों ने उसका कार्ड लेकर दस हजार रुपये निकालकर दे दिए।
30 अप्रैल को वह बैंक में पासबुक अपडेट कराने पहुंचा तो पता चला कि बीते पांच दिनों में उसके अकाउंट से दो लाख 90 हजार रुपये की राशि निकाली गई है।
चेक कराने पर उसने पाया कि उसके पास एटीएम कार्ड भी फर्जी है। फिलहाल, बैंक प्रबंधन ने तुरंत उसके एटीएम को बंद करा दिया है।
छह दिनों में उसके अकाउंट से दिल्ली समेत करनाल और हरियाणा के अलग-अलग शहरों से ये पैसे निकाले गए थे। एएसआई श्रीभगवान ने बताया कि जहां रुपये निकाले गए हैं, वहां के एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन