{"_id":"585630a04f1c1bad60c05c62","slug":"18-lakhs-new-currency-notes-seized-in-noida-after-demonetization","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टोयटा कोरोला कार में मिली 18 लाख की नई करेंसी, 16 हजार के पुराने नोट भी बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोयटा कोरोला कार में मिली 18 लाख की नई करेंसी, 16 हजार के पुराने नोट भी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 18 Dec 2016 04:12 PM IST
सार
कार से 18 लाख के नए नोट बरामद : हिसार हरियाणा समेत अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र के बिशनपुरा गांव के पास एक एटीएम और आयकर विभाग के अफसरों ने टोयटा कोरोला कार से 18 लाख नई करेंसी और 16 हजार के पुराने नोट बरामद किए हैं। नोट की यह खेप यूपी से हरियाणा के लिए ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
आयकर अफसरों के मुताबिक विनय कुमार, महेंद्र कुमार और प्रवीण कुमार हिसार हरियाणा के रहने वाले हैं। उनके पास से कोरोला कार में यह रकम मिली है। नोट की सूचना एटीएस के अफसरों ने दी थी।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने जब्त किए रुपये
तीनों युवकों से आयकर अफसर सेक्टर-58 थाने ले जाकर पूछताछ कर रहे थे। हालांकि कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि आयकर विभाग की ओर से युवकों से रुपये के बारे में पूछताछ चल रही है।
यदि वह रुपये की सही जानकारी दे देंगे तो रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी। हालांकि रुपये आयकर अफसरों ने जब्त कर लिए हैं। पूछताछ के बाद ही रुपयों का क्या करना है निर्णय लिया जाएगा।
यदि वह रुपये की सही जानकारी दे देंगे तो रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी। हालांकि रुपये आयकर अफसरों ने जब्त कर लिए हैं। पूछताछ के बाद ही रुपयों का क्या करना है निर्णय लिया जाएगा।