{"_id":"b5c794e5768d2b73d9484993b9eba189","slug":"15-hours-raping-three-girls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में 15 घंटे में तीन छात्राओं से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजियाबाद में 15 घंटे में तीन छात्राओं से रेप
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 28 Apr 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट क्षेत्र में रेप का शिकार हुई दोनों मासूम एक वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारी की बेटी की शादी समारोह में परिवार के साथ आई हुई थीं। इनमें एक बच्ची कर्मचारी की नाती है।
बच्चियों ने बताया कि रविवार देर रात आरोपी उन्हें दुल्हन का सामान लाने के बहाने सफेद कार में ले गया था। पुलिस ने शादी की वीडियो से आरोपी की पहचान कराकर उसे हिरासत में ले लिया। वह बच्ची का करीबी रिश्तेदार है।
वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारी ने बताया कि सिहानी गेट थानाक्षेत्र स्थित एक भवन में रविवार को उसकी बेटी की शादी थी। समारोह में उनका दिल्ली निवासी दामाद और हाथरस के एक रिश्तेदार भी परिवार संग आए थे।
विज्ञापन
उनकी नातिन (8) तीसरी क्लास की छात्रा है, हाथरस निवासी रिश्तेदार की बेटी (9) चौथी क्लास की छात्रा है। दोनों छात्राएं रविवार रात करीब करीब 11 बजे शादी समारोह से लापता हो गई।
बच्चियों की तलाश की गई, लेकिन वे नहीं मिलीं। रात करीब एक बजे समारोह स्थल के पास पार्क से एक युवक बच्चियों के साथ आता दिखाई दिया। लोगों को देखकर वह भाग गया। दोनों छात्राएं अर्द्धबेहोशी की हालत में थीं।
बच्चियों ने बताया कि आरोपी ने उनके साथ गंदी हरकत की। उनके पेट में दर्द हो रहा है। बच्चियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली निवासी व्यक्ति बेटी को दिल्ली ले गए।
हाथरस निवासी रिश्तेदार की बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहर में हालत गंभीर देख परिजन उसे जीटीबी अस्पताल ले गए।
शादी की वीडियो फुटेज से बच्ची ने पहचाना आरोपी
बच्ची के परिजनों ने बताया कि सोमवार रात पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में शादी की वीडियो दिखाई थी। जिसमें बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया है। वह चेक की शर्ट और काली पेंट पहने था। उसके बाल उड़े हुए थे।
आरोपी ने पेट्रोल पंप पर कार में डलवाया पेट्रोल
सीओ द्वितीय ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि आरोपी बच्चियों को लेकर पहले पेट्रोल पंप पर गया, वहां उसने कार में पेट्रोल डलवाया।
हालांकि पंप पर सीसी कैमरा नहीं लगा था। जिस कारण वह फुटेज में नहीं आया। वारदात के बाद पार्क के पास छोड़कर भाग गया।
एनआरआई ने किया रेप, गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर एक एनआरआई युवक ने दिल्ली निवासी युवती के साथ साहिबाबाद के एक होटल में रेप किया। युवती का आरोप है कि एनआरआई ने उससे सगाई की।
इसके बाद होटल में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी के दिन 25 लाख रुपये की मांग कर शादी से इंकार कर दिया। युवती ने दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लिंक रोड पुलिस ने जांच के बाद आरोपी एनआरआई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दिल्ली के सब्जी मंडी निवासी युवती की शादी पंजाब के पंचकुला निवासी एनआरआई कमलकांत गुप्ता से जनवरी माह में हुई थी।
छात्रा से बीए के छात्र ने किया रेप
थानाक्षेत्र के एक गांव की दूसरी क्लास की छात्रा (9) को पड़ोसी बीए स्टूडेंट बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और रेप किया। छात्रा स्कूल से लौट रही थी।
बच्ची रोते-बिलखते अपने घर पहुंची तो उसके कपड़े खून में सने थे। छात्रा के परिजनों ने बताया कि स्कूल से लौट रही बिटिया को रास्ते में गांव का ही पड़ोसी युवक मिला, जो पिलखुवा के एक कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर का छात्र है।
आरोपी उसे फुसलाकर अपने घर ले गया। छात्र के परिजन घर पर नहीं थे। छात्रा ने मां को आपबीती बताई।