{"_id":"ddc993356b32c524251a155d6be69a6a","slug":"13-50-lakh-stolen-from-containers-and-pipes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनरों से 13.50 लाख के पाइप चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनरों से 13.50 लाख के पाइप चोरी
अमर उजाला, लोनी
Updated Thu, 29 May 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौसीकलां हरियाणा की एक फैक्ट्री से जीआई पाइप लेकर आईसीडी लोनी पहुंचे दो कंटेनरों से करीब साढे़ 13 लाख के पाइप चोरी हो गए। कंटेनर लाए दोनों ट्राले आईसीडी के बाहर लावारिस खडे़ मिले हैं तथा उनके चालक गायब हैं।
विज्ञापन
ट्राला कंपनी के मैनेजर ने चालकों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पंजाबी बाग दिल्ली की ओम फोरवेज कारगो कंपनी के मैनेजर पल्लव बैनर्जी ने बताया कि 24 मई की शाम उनकी कंपनी का एक ट्राला चालक शाहिद एवं 25 मई की रात दूसरा ट्राला चालक शैलेश सिंह कौसीकलां हरियाणा की स्वास्तिक पाइप फैक्ट्री से जीआई पाइप से भरे कंटेनर लादकर आईसीडी लोनी के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
शाहिद 26 मई की सुबह 11 बजे तथा शैलेश सिंह 27 की सुबह 7.15 बजे आईसीडी लोनी पहुंच गए। कंटेनर उतारने के बाद दोनों चालक ट्रालों को आईसीडी के बाहर खडे़ कर गायब हो गए। पाइप जर्मनी एक्सपोर्ट होने थे।
विज्ञापन
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने कंटेनरों का वजन कम पाए जाने पर उन्हें खोलकर देखा तो दोनों से बड़ी संख्या में जीआई पाइप गायब थे। ट्राला चालकों ने कंटेनरों की सील खोलकर करीब साढे़ 13 लाख रुपये के जीआई पाइप चोरी कर लिए।
मैनेजर ने चालक शाहिद व शैलेश पर लोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बकौल थाना प्रभारी आरोपियों की तलाश की जा रही है।