{"_id":"4fc18785a869fa16bb243b04ec3da033","slug":"12th-manipulating-student-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं की छात्रा से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12वीं की छात्रा से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 05 Sep 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर में मिलिट्री ग्राउंड के पास बुधवार दोपहर 12वीं की छात्रा से दो मनचलों ने छेड़छाड़ की, विरोध करने पर मनचलों ने उसकी पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन
छात्रा की शिकायत पर परिजनों ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसएचओ एके सिंह ने बताया कि पीड़िता (16) गौतमबुद्धनगर की रहने वाली है। बुधवार सुबह वह विजयनगर सेक्टर-9 निवासी सहेली से मिलकर पैदल घर लौट रही थी।
मिलिट्री ग्राउंड के पास बाइक सवार छपरौला निवासी सुधीर त्यागी और लीलू त्यागी ने उस पर अश्लील कमेंट्स किए। कमेंट्स नजरअंदाज करते हुए पीड़िता आगे बढ़ती रही।
विज्ञापन
इसी बीच बदमाशों ने बाइक से उसका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता का शोर सुन ग्राउंड के आसपास के लोग जमा हो गए।
अपने को घिरा देख दोनों बाइक लेकर भाग गए। एसएचओ ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि महानगर में लगातार छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में छह मनचले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन