फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 bullets foud in a bag on igi airport in delhi

एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले 12 कारतूस, मास्को जाने के लिए पहुंचा था आईजीआई

Sat, 30 Apr 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
12 bullets foud in a bag on igi airport in delhi

आईजीआई एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार रात एक यात्री के बैग से 12 कारतूस मिले हैं। एयरपोर्ट पहुंचने पर सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री के बैग की तलाशी ली।

विज्ञापन


कारतूस मिलने के बाद यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने यात्री के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यात्री की पहचान अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वह मूलत: पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने अनुसार बृहस्पतिवार देर रात अमनप्रीत सिंह मास्को जाने वाली फ्लाइट को पकडने के लिए टर्मिनल तीन पर पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सरे मशीन ने पकड़ा कारतूस

12 bullets foud in a bag on igi airport in delhi

उसका टिकट प्लाइट संख्या एएसयू-233 में था। तलाशी के दौरान उसके बैग को एक्सरे मशीन से गुजारा गया। वहां मौजूद सीआईएसएफ के जवानों को बैग में कारतूस होने का शक हुआ। 

जवानों ने बैग को खोलकर उसकी तलाशी ली। बैग से 12 कारतूस मिले। कारतूस मिलने के बाद यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पूछताछ के दौरान यात्री ने बैग में कारतूस रखे जाने की बात से अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed