दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अवैध संबंधों के चलते पड़ोसी ने नाबालिग भतीजे के साथ मिलकर 11वीं कक्षा के छात्र की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद शानू सैफी (23) के रूप में हुई है। शानू के शरीर पर चाकू के करीब 35 से 40 घाव मिले हैं।
बीवी के साथ अवैध संबंध का था शक, पार्टी में छात्र को घर बुलाकर पड़ोसी ने 40 बार मारा चाकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के मुताबिक, शानू परिवार के साथ बी 14/12 गली नंबर-9, सुभाष मोहल्ला में रहता था। इसके परिवार में पिता मो. उस्मान सैफी, मां उस्माना और एक छोटी बहन हैं। शानू इसी साल दसवीं पास करके 11वीं कक्षा में आया था। शानू के परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे एक दोस्त ने फोन कर उसे बर्थडे पार्टी में आने के लिए कहा था। शानू मां से खाना न बनाने की बात कर अपने नाबालिग दोस्त व विनोद के भतीजे के घर पहुंचा। आरोप है कि पहुंचते ही हल्की नोंकझोंक के बाद विनोद ने 17 साल के भतीजे के साथ मिलकर शानू पर चाकू से हमला कर दिया।
आरोपियों ने ताबड़तोड़ 35 से 40 वार शानरू पर कर दिए। शोर-शराबे की आवाज सुनकर जब पड़ोसियों ने पूछताछ की तो विनोद की बुजुर्ग मां ने फेल होने पर भतीजे की पिटाई करने का बहाना बना दिया। इधर हत्या के बाद आरोपी कमरे का ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने जब नाली में बहता खून देखा तो 10.10 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शानू का शव गद्दे में लिपटा हुआ देखा। हालांकि पुलिस शव पर 25 घाव का दावा कर रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
इसका पता चलते ही विनोद ने शानू की हत्या करने की योजना बना ली। घटना वाले दिन आरोपी ने बहाने से शानू को घर बुलवा लिया। बाद में चाचा भतीजे ने मिलकर शानू को मौत के घाट उतार दिया।