{"_id":"5813648a4f1c1b975ebc2533","slug":"10-student-beaten-to-death-by-kidnappers-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहरणकर्ताओं ने दसवीं के छात्र की पीट-पीट कर की हत्या, 50 हजार की मांगी थी फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरणकर्ताओं ने दसवीं के छात्र की पीट-पीट कर की हत्या, 50 हजार की मांगी थी फिरौती
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजूरी खास इलाके में अपह्त दसवीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। छात्र को बृहस्पतिवार दोपहर अगवा किया गया था और अपहरणकर्ताओं ने परिवार वालों से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को अपह्त दानिश(18) का शव उसके घर से चार सौ मीटर की दूरी पर मिला। पुलिस अपहरण और हत्या का मामला दर्जकर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दानिश परिजनों के साथ बी ब्लॉक खजूरी खास में रहता था। परिवार में उसके पिता नफीस, मां उमराजहां, पांच भाई और दो बहनें हैं। उसके पिता का इलाके में सैलून है। दानिश घर के पास स्थित सरकारी स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
सिर पर भारी हथियार से किया गया वार
उसके भाई जावेद ने बताया कि दानिश को बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल जाना था। सुबह में वह दुकान पर मौजूद था। फिर 12 बजे तक दुकान आने की बात कहकर वह घर चला गया लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया। उसका फोन बंद हो गया।
शाम सात बजे दानिश के फोन नंबर से जावेद के पास फोन आया। फोन करने वाले ने जावेद का अपहरण करने की बात कही और फिरौती के तौर पर पचास हजार लेकर उसे सिग्नेचर ब्रिज के नीचे बुलाया। जावेद ने इस बात की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे दानिश को शव सी ब्लॉक की गली में पड़ा मिला। परिजनों ने उसके शव की पहचान की। दानिश के सिर पर भारी हथियार से वार किया गया था। पुलिस को दानिश के कुछ दोस्तों पर शक है। पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस अगर तत्परता दिखाती तो दानिश को बचाया जा सकता था।