{"_id":"87e25e737c702518b20dc514f818ab96","slug":"10-lakh-looted-from-steel-business-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील कारोबारी के कर्मचारी से 10 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टील कारोबारी के कर्मचारी से 10 लाख लूटे
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Thu, 26 Feb 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बदमाशों ने बुधवार रात तुलसी निकेतन चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्टील कारोबारी के कर्मचारी से 10 लाख रुपये और स्कूटी लूट ली।
विज्ञापन
दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने कर्मचारी को ओवरटेक किया और गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट कर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने टीला मोड़ के पास से कर्मचारी से लूटी गई स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है।
राजेंद्र नगर सेक्टर-3 निवासी दीपक गुप्ता सदर बाजार दिल्ली में स्टील कारोबार करते हैं। उनका मंडोली दिल्ली में स्टील का गोदाम है।
बुधवार रात करीब आठ बजे गोदाम में कर्मचारी हरबीर सिंह चौधरी स्कूटी से 10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर राजेंद्र नगर स्थित दीपक के घर आ रहा था।
भोपुरा तिराहे पर दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने हरबीर को ओवरटेक कर रोक लिया। दो बदमाशों ने हरबीर की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और रुपयों से भरा बैग और स्कूटी लूट ली।
विज्ञापन
शोर मचाने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर लोनी की ओर भाग निकले। सूचना पर मौके पर एसपी सिटी अजयपाल, सीओ विपिन टाडा और अन्य अधिकारी पहुंचे।
सीओ विपिन टाडा ने बताया कि टीला मोड़ स्थित ऑक्सी होम्स के पास से लूटी गई स्कूटी और मोबाइल मिल गए हैं।
एसपी सिटी अजय पाल ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हालांकि हरबीर और दीपक दोनों से पूछताछ की जा रही है।
उनके मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है। सीओ बॉर्डर ने बताया की बॉर्डर से लेकर भोपुरा तिराहे तक दुकानों व अन्य संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज में बदमाशों का सुराग मिल सकता है।
विज्ञापन