{"_id":"59534da308c7954e716d620ecc75682a","slug":"1-lakh-theft-through-mobile-net-banking","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल बैंकिंग करते हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल बैंकिंग करते हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 25 Jan 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाता अपडेट करने के नाम पर एक व्यक्ति के खाते से जालसाज ने एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने एक महीने बाद मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सेक्टर-17 की भेल कॉलोनी में रहने वाले अंकुर पाठक के मोबाइल पर 26 दिसंबर को एक कॉल आई। खुद को बैंककर्मी बताने वाले शख्स ने खाता अपडेट करने की बात कहकर अंकुर के एक्सिस बैंक खाते की डिटेल ली।
अंकुर ने बिना जांच-पड़ताल के खाते की जानकारी उस शख्स को दे दी। अगले दिन अंकुर बैंक गए तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से एक लाख रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन
बैंक से जानकारी मांगने पर अंकुर को कहा गया कि पुलिस में शिकायत के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। एक महीने बाद सेक्टर-20 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन