{"_id":"c883878ddf4ec04b6c72c5146796bf44","slug":"1-2-kg-gold-recovered-from-igi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआई एयरपोर्ट से 1.2 किग्रा सोना बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईजीआई एयरपोर्ट से 1.2 किग्रा सोना बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 May 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने आईजीआई एयरपोर्ट से 1.2 किलोग्राम सोना बरामद करके तीन लोगों को दबोचा है।
विज्ञापन
आरोेपियों से कस्टम अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। मंगलवार को वलीद अलाउद्दीन बहरीन से एयरपोर्ट पहुंचा था। वहां एयरपोर्ट पर तैनात लोडर को उसके साथ वॉश रूम में संदिग्ध हालात में दो बार देखा गया।
सीआईएसएफ ने वलीद की तलाश ली, लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिला। वहीं, लोडर चंदन कुमार के पास से 1.2 किलो सोना व एक चोरी का मोबाइल बरामद हुआ।
चंदन ने पुलिस को बताया कि अंकित ने उससे कहा था कि वलीद उसे पैकेट देगा, जिसे एयरपोर्ट के बाहर किसी को देना है। कस्टम अधिकारियों ने एयरपोर्ट के बाहर खड़े आलमगीर को भी दबोच लिया।
विज्ञापन