रेप से लेकर चोरी तक के हर एक अपराध के जानें आंकड़े एक नजर में..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
. 2017 में एक लाख इनामी 16 बदमाश, 50 हजार के इनामी 37 और 25 हजार के 27 बदमाश दबोचे।
. स्पेशल सेल ने कुल आठ प्रतिबंधित व आतंकी संगठन के आतंकियों को किया गिरफ्तार, इनमें अलकायदा व आईएसआईएस के एक-एक आतंकी भी हैं शामिल।
. 2016 में कुल 738 अवैध हथियार किए थे बरामद, जबकि इस साल इनकी संख्या 1108 पहुंची।
. राजधानी में फिरौती के लिए अपहरण वर्ष 2017 में महज 14 मामले ही दर्ज हुए।
. हत्या के प्रयास के मामले वर्ष 2016 में 614 दर्ज हुए तो इस साल यह घटकर 613 हुए
. इस साल सड़क हादसों में मौत के मामले भी घटे हैं, पिछले साल जहां 1487 मामले दर्ज हुए थे, इस साल 1474 मामले दर्ज हुए
. साधारण दुर्घटनाओं के मामले भी पिछले साल 5432 के मुकाबले काफी कम 4915 हुए
. राजधानी में दंगा करने के पिछले साल जहां 79 मामले दर्ज हुए थे, वहीं इस साल इनकी संख्या 50 हो गई है
. दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2017 में दूसरे राज्यों के साथ मिलकर जिला स्तर पर 48 तो रेंज स्तर पर कुल 10 समन्वय बैठक की
. वाहन चोरी के मामले में कुल 5649 लोगों को गिरफ्तार किया
. 2017 में कुल 117 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है, इन पर 5.50 से लेकर नीचे तक का इनाम घोषित था
. पूरे साल महिलाओं और लड़कियों के लिए कुल 989 सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम आयोजित किए, इनमें करीब 2.08 लाख महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर दिए गए
. कुल 9546 रैली और धरनों मेें सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करवाए
. राजधानी में वर्ष 2017 के दौरान कुल 54.40 लाख लोगों ने दिल्ली पुलिस के ऑनलाइन लोस्ट रिपोर्ट दर्ज कराई
. इंस्पेक्टर से सिपाही पद के 59 जवानों को उनके कार्य के लिए दिए गए असाधारण कार्य पुरस्कार