फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime in Delhi during Holi murders police investigation going on

दिल्ली: होली के दिन राजधानी में छोटी-छोटी बातों पर तीन कत्ल, दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2020 05:14 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 11 Mar 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Crime in Delhi during Holi murders police investigation going on
सांकेतिक तस्वीर

रंगों के त्योहार होली के दिन राजधानी दिल्ली में तीन जगह बड़ी वारदातों से माहौल बिगड़ गया। न्यू उस्मानपुर और वजीरपुर इलाके में रुपयों की लेन-देन में दो युवकों की हत्या कर दी गई, वहीं गाजीपुर इलाके में एक शख्स ने अपने दोस्त व पत्नी के साथ मिलकर ट्यूशन टीचर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने न्यू उस्मानपुर और गाजीपुर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वजीरपुर मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। यहां पढ़ें उन तीन वारदातों के बारे में जिनकी खबर से त्योहार के दिन फैली सनसनी-
विज्ञापन


वारदात संख्या-1
न्यू उस्मानपुर इलाके में आरोपी ने किरणपाल (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किरण परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। किरण घर के पास ही फलों की रेहड़ी लगाता था। वहीं इसके पड़ोस में किरण का मौसेरा भाई मिथुन भी रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भी फलों की रेहड़ी लगाता था। दोनों मौसेरे भाई होने के अलावा अच्छे दोस्त भी थे। आरोप है कि कुछ दिनों पहले दोनों साथ मिलकर कमेटी में पैसे डाले थे। किरण को मिथुन से साढ़े तीन लाख रुपये लेने थे। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद था। 

झगड़े के बीच कुछ दिनों पहले मिथुन की पत्नी ने किरण पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगा दिया था। मामला थाने भी पहुंचा था। होली वाले दिन किरण अपने दोस्त जय सिंह के साथ चौथे पुश्ते पर मौजूद था। इस बीच दोपहर करीब तीन बजे वहां मिथुन भी पहुंच गया। 

दोनों ने पहले एक साथ होली खेली, लेकिन दोनों के बीच रुपयों को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान मिथुन ने पिस्टल निकालकर किरण पर गोली चला दी। गोली उसके सिर के आरपार होने के बाद जयसिंह को भी लग गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

किरण व जयसिंह को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां किरण को मृत घोषित कर दिया गया। जयसिंह का इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शाम के समय ही आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

वारदात संख्या-2
वजीरपुर इलाके की झुग्गियों में सट्टे के पांच हजार रुपये की लेन-देन में नीरज उर्फ मिनी (27) नामक युवक की हत्या कर दी गई। नीरज परिवार के साथ आजादपुर इलाके के हरि मंदिर इलाके में रहता था। नीरज का शव वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेलवे की पटरियों पर बरामद हुआ। 

नीरज छोटा-मोटा काम करता था। एक घायल व चश्मदीद राहुल ने बताया कि होली के दिन दोपहर के समय नीरज उसके घर पर सिक्की, डिम्पी और करण के साथ बैठा हुआ था। राहुल के ठीक बराबर वाला मकान विनोद नामक युवक का है। विनोद कथित तौर पर वहां सट्टा चलवाने का काम करता है। 

होली से एक दिन पूर्व नीरज ने सट्टे में पांच हजार रुपये जीते थे। मंगलवार को जीते हुए रुपयों की पर्ची लेकर वह विनोद के घर पहुंचा। वहां उसने विनोद से अपने जीते हुए रुपयों की मांग की। इस बात पर विनोद ने कहा कि आज होली का दिन है, वह किसी के रुपये नहीं देगा। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। 

आरोप है कि विनोद ने अपने दोस्त सूरज, मोनू और दिलशाद के साथ मिलकर नीरज की पिटाई शुरू कर दी। राहुल ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उसे भी पीटा गया। इस बीच आरोपियों ने नीरज को रेलवे लाइन पर ले जाकर चाकू से गोद डाला। बीच-बचाव कराने में राहुल भी जख्मी हो गया। 

घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां नीरज को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं राहुल का इलाज जारी है। दिल्ली कैंट रेलवे थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

वारदात संख्या-3
पुलिस के मुताबिक गाजीपुर में ट्यूशन टीचर राजकुमार (33) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। राजकुमार परिवार के साथ वेस्ट विनोद नगर में रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के अलावा होम ट्यूशन भी देता था। राजकुमार के भाई सोनू ने बताया कि सोमवार देर रात को गंभीर हालत में राजकुमार को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ समय पूर्व राजकुमार ज्योति नामक महिला को ट्यूशन पढ़ाता था। इसी दौरान उसकी ज्योति से दोस्ती हो गई। यह बात ज्योति के पति सचिन को पसंद नहीं थी। आरोप है कि राजकुमार ने कुछ आपत्तिजनक वीडियो व ऑडियो ज्योति की प्राप्त कर ली। 

इसे लेकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। सचिन को इसका पता चला तो उसने राजकुमार को सबक सिखाने की ठान ली। योजना के तहत सोमवार रात को ज्योति ने कॉल कर राजकुमार को अपने घर गाजीपुर बुलाया। वहां सचिन व उसके दोस्त विनय ने राजकुमार को बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटा। 

दोनों ने उसे दोबारा ज्योति से बातचीत या मुलाकात करने से मना कर दिया। वारदात के दौरान ज्योति भी उनके साथ मौजूद रही। गंभीर हालत में राजकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर ज्योति, सचिन और विनय को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed