फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime graph of Delhi increased in 2019 as compared to 2018

दिल्लीः 2019 में बुलंद रहे बदमाशों के हौसले, चोरी, हत्या, लूटपाट सब में हुई बढ़ोतरी, देखें सूची

Sun, 24 Nov 2019 09:37 PM IST
Vikas Kumar शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Nov 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Crime graph of Delhi increased in 2019 as compared to 2018
गाड़ियों की तलाशी करती दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली में अपराध का ग्राफ बजाय कम होने के तेजी से बढ़ता जा रहा है। चोरी, हत्या, लूटपाट जैसे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ज्यादातर वारदातों में हथियारों का इस्तेमाल किया गया। यही वजह है कि वर्ष 2019 में पुलिस ने अब तक हथियारों की सबसे ज्यादा बरामदगी की और तीन हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


पिछले साल जहां 1540 केस दर्ज कर 1901 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, वर्ष 2019 में यह आंकड़ा 2700 केस और 3163 लोगों को गिरफ्तार करने तक पहुंच गया। पुलिस ने फायर आर्म्स (पिस्टल व तमंचे) भी पिछले साल 1905 के मुकाबले इस बार 2399 बरामद किए। 2019 का यह आंकड़ा महज 10 माह यानी 31 अक्तूबर तक है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हथियारों के इस्तेमाल की वजह से ही 2019 में हत्या के आंकड़े बढ़े हैं। 2018 में 415 लोगों की हत्या हुई, जबकि 2019 में यह आंकड़ा बढ़कर 446 तक पहुंच गया। यानी, राजधानी में बदमाश औसतन दो दिन में तीन लोगों की हत्या कर रहे हैं। वहीं, फिरौती के लिए अपहरण के मामले 13 पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल हत्या के प्रयास के मामले भी 417 तक पहुंच गए। इस साल अवैध हथियारों के साथ 8822 कारतूस भी बरामद किए गए। राजधानी में दर्ज कुल अपराधों की बात की जाए तो वह 2018 में 203500 के मुकाबले बढ़कर 2019 में 251518 तक पहुंच गए हैं।
 

मध्य प्रदेश, बिहार और यूपी से आते हैं हथियार

Crime graph of Delhi increased in 2019 as compared to 2018
अवैध हथियार - फोटो : Vishnu Sharma
राजधानी में पिछले कुछ समय में तेजी से अपराध का ग्राफ बढ़ा है। इनके पीछे अवैध हथियार बड़ा कारण हैं। स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और लोकल पुलिस ने इस साल बड़ी कार्रवाई कर बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मानें तो हथियार मध्य प्रदेश के धार, खारगौन व अन्य जिलों से तस्करी कर दिल्ली-एनसीआर लाए जाते हैं। बिहार के मुंगेर व यूपी के मेरठ से भी हथियार राजधानी में पहुंच रहे हैं।

कितने मामले और कितनी गिरफ्तारी
साल        मामले दर्ज     गिरफ्तारी
2016        658             745
2017        957             1141
2018        1593           1901
2019        2700            3163

बरामद हुए हथियार
साल        पिस्टल        कारतूस

2016        775          7251
2017        1130        4722
2018        1828        6421
2019        2399        8822

नोट : आंकड़े 2019 में 31 अक्तूबर तक हैं और पुलिस महकमे के अनुसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed