{"_id":"58579aed4f1c1b4870e391f1","slug":"crime-branch-team-reaches-jnu-to-conduct-enquiry-in-connection-with-missing-student-najeeb-ahmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू से लापता छात्र नजीब की तलाश में कैंपस पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू से लापता छात्र नजीब की तलाश में कैंपस पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 02:14 PM IST
विज्ञापन
jnu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से लापता हुए छात्र नजीब अहमद की तलाश कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम सोमवार को कैंपस पहुंची। जेएनयू कैंपस पहुंचकर क्राइम ब्रांच ने खोजी कुत्तों के साथ छापेमारी की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को जेएनयू कैंपस में एक झगड़े के बाद गायब हुए छात्र नजीब का आज तक पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार इस वक्त जेएनयू कैंपस में करीब 600 पुलिसकर्मी मौजूद हैं।
विज्ञापन
इनमें स्पेशल सेल के अधिकारी भी शामिल हैं। बेहद गुप्त रखे गए इस सर्च ऑपरेशन के तहत जब पुलिस अचानक कैंपस में पहुंची तो सनसनी फैल गई।
जेएनयू के जंगलों में जांच कर रही टीम से जुड़े लोगों ने बताया कि जिन खोजी कुत्तों के जरिए जांच की जा रही है वो जमीन में दबे शव का भी पता लगा सकते हैं। पुलिस विश्वविद्यालय के हॉस्टल व प्रोफेसरों के आवास की भी तलाशी ले रही है।
विज्ञापन