फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime Branch of Delhi Police arrested snatcher Sunny

दामाद झपटमार और ससुराल वाले हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने झपटमार सन्नी को दबोचा

Fri, 22 Feb 2019 10:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Feb 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
Crime Branch of Delhi Police arrested snatcher Sunny
arrest - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे झपटमार को दबोचा है, जिसका पूरा ससुराल हिस्ट्रीशीटर है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सन्नी (22) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान सन्नी ने पुलिस टीम पर पिस्टल तान दी थी, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, चार कारतूस, चोरी की एक बाइक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। सन्नी की गिरफ्तारी से पुलिस ने झपटमारी के 13 मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि कुछ दिन से पूर्वी, शाहदरा और उत्तर-पूर्वी जिले में झपटमारी की वारदात हो रही थीं। काले रंग की बाइक पर एक युवक झपटमारी कर रहा था। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा भी आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि मंगोलपुरी का बदमाश सन्नी शास्त्री पार्क की ट्रैफिक लाइट के पास बाइक से आने वाला है। पुलिस ने जाल बिछा दिया। शाम के समय सन्नी मौके पर पहुंचा। उसे दबोचने का प्रयास किया गया, तो वह बाइक समेत गिर गया। इस बीच आरोपी ने पिस्टल निकाल ली, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन


परिवार छोड़कर युवती से शादी की
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सन्नी ने बताया कि वह अपने साथी रवि और विवेक के साथ मिलकर झपटमारी कर रहा था। दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं। आरोपी ने बताया कि वह 12वीं पास है। 2015 में उसे विवेक विहार की एक युवती से प्यार हुआ। सन्नी ने अपना परिवार छोड़कर युवती से शादी कर ली। बाद में वह कस्तूरबा नगर आकर रहने लगा। उसके सास-ससुर व तीन साले विवेक विहार थाने के घोषित बदमाश हैं। सन्नी ने भी झपटमारी शुरू कर दी। ससुराल वाले शराब माफिया हैं, उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed