फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crime branch of delhi police arrested a man started cheating to bear the expenses of female friends

शातिर ठग: नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था मोहित, बन गई छह गर्लफ्रेंड तो खर्चा उठाने के लिए करने लगा चोरी

Thu, 18 Aug 2022 11:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Aug 2022 11:11 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो छह महिला दोस्त रखता था। वह महिला दोस्तों का खर्चा उठाने के लिए ठगी करने लगा।

विज्ञापन
crime branch of delhi police arrested a man started cheating to bear the expenses of female friends
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो छह महिला दोस्त रखता था। वह महिला दोस्तों का खर्चा उठाने के लिए ठगी करने लगा। वह छोटे नोट देने के बहाने 100 से ज्यादा दुकानदारों के साथ ठगी कर चुका है। आरोपी 10 से 20 हजार रुपये की ठगी करता था। आरोपी मालिक बनकर पार्किंग से कार चुराता था और चोरी की कार से ठगी करने जाता था। 

विज्ञापन

अपराध शाखा पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिजनौर, यूपी निवासी मोहित चावला (27) के रूप में हुई है। राजौरी गार्डन इलाके से पांच अप्रैल, 2022 को कार चोरी हुई थी। कार मालिक को लगातार ओवर स्पीड के चालान होने के मैसेज मोबाइल पर आ रहे थे। जांच में पता लगा कि चोरी की कार को असली नंबर प्लेट से दिल्ली-एनसीआर में घूमाया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए अपराध शाखा में तैनात एसीपी अरविंद कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर अरुण सिंधू व इंस्पेक्टर केके शर्मा की टीम को लगाया गया। कार की आखरी लोकेशन जीआईपी मॉल, नोएडा, यूपी आ रही थी। जगह-जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। जांच के बाद इंस्पेक्टर अरुण सिंधू की टीम ने सेक्टर-63, नोएडा यूपी से आरोपी मोहित चावला को 16 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मूलरूप से नाजिबाबाद बिजनौर, यूपी निवासी मोहित वर्ष 2020 में नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था। जल्द ही पैसे कमाने के लिए ये वाहन चोरी करने लगा। वह वाहन चुराने के मामले में कई बार गिरफ्तार हो चुका है। ये जनवरी, 2022 में जेल से बाहर आया। इसने राजौरी गार्डन इलाके से कार चुराई और छोटे दुकानदारों को ठगने लगा। वह दुकानदारों के पास जाता था और उनसे कहता था कि उसके पास 10 व 20 के नोट हैं। दुकानदार खुले लेने के चक्कर में उसे पैसे दे देते थे। आरोपी पैसे लेकर गायब हो जाता था। कई बार वह दुकानदार से कहता था कि खुले नोट उसके घर से रखे हैं। वह दुकानदार कि किसी आदमी को उनकी कार से लेकर जाता था और बीच में नकदी लेकर गायब हो जाता था। आरोपी के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed