{"_id":"5fb2d8428ebc3e9ba007d840","slug":"crime-branch-arrested-the-building-owner-imran-who-is-absconding-in-anaj-mandi-fire-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाजमंडी अग्रिकांड: पुलिस ने फरार इमारत मालिक को किया गिरफ्तार, हादसे में हुई थी 45 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाजमंडी अग्रिकांड: पुलिस ने फरार इमारत मालिक को किया गिरफ्तार, हादसे में हुई थी 45 लोगों की मौत
Tue, 17 Nov 2020 01:21 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
अनाजमंडी अग्रिकांड मामले में फरार इमारत मालिक मो. इमरान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नई अनाजमंडी अग्रिकांड मामले में फरार इमारत मालिक मो. इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। मो. इमरान अग्रिकांड के बाद से ही करीब एक वर्ष से फरार था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा नई अनाज मंडी अग्रिकांड मामले में काफी पहले तीस हजारी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बीके सिंह के अनुसार न्यू अनाज मंडी, सदर बाजार में स्थित पांच मंजिला मकान नंबर 8273 में आठ दिसंबर, 2019 को आग लग गई थी। इस अग्रिकांड में नौ नाबालिग समेत 45 लोगों की मौत हो गई थी और छह नाबालिग समेत 21 लोग घायल हो गए थे। सदर बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामले की तफ्तीश अपराध शाखा को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन
अपराध शाखा ने इमारत मालिक रेहान, मो. इमरान के साले फुरकान और मैनेजर मो. सुहैल को गिरफ्तार कर लिया था। रेहान का भाई व दूसरा इमारत मालिक मो. इमरान अग्रिकांड के बाद से ही फरार था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
शाखा की एसओएस-दो में तैनात एसआई दीपक पांडेय को 14 नवंबर को सूचना मिली थी कि मो. इमरान पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आएगा। सूचना के बाद इंस्पेक्टर रमेश लांबा की देखरेख में एसआई दीपक पांडेय व तरूण राणा की टीम बनाई गई। इस टीम ने आरोपी को रामेश्वर नगर, आजादपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मो. इमरान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अवैध रूप से पांच मंजिला इमारत बना दी गई थी
इमारत नंबर 8273 व 8274 आपस में सटी हुई थीं। मो. इमरान व उसका भाई रेहान इनके मालिक है। इन लोगों ने वर्ष 2007 में इमारत को खरीदा था। बाद में इसे अवैध रूप से पांच मंजिला बना दिया गया। इन लोगों ने इमारत में फ्लोर व कमरे किराए पर दे रखे थे। किराए पर लेने वाले लोगों ने छोटी-छोटी यूनिट खोली हुई थी। इमारत में मजदूर सीढिय़ों तक में सोते थे। जब इमारत में आग लगी उस समय प्लास्टिक का काफी सामान व दाने थे। इमारत में से धुंआ निकलने तक को जगह नहीं थी। मो. इमरान ने भी ग्राउंड फ्लोर पर प्लास्टिक का सामान बनाने की यूनिट खोली हुई थी।
दिल्ली पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा अनाजमंडी अग्रिकांड में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट में गिरफ्तार इमारत मालिकों को ही आरोपी बनाया गया है। हालांकि पुलिस को अभी भी एमसीडी व फायर विभाग से रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस को इस दोनों ही विभागों से रिपोर्ट का इंतजार है। ताकि अग्रिकांड के लिए कौन दोषी है ये तय हो सके।