फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crime against delhi police.

दिल्ली पुलिस का सिपाही अगवा, चलती कार से फेंका

Mon, 20 Oct 2014 08:07 AM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
crime against delhi police.

सीमापुरी इलाके में एसयूवी रोकने पर वाहन चालक ने ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही को अगवा कर लिया। करीब चार किलोमीटर तक गाड़ी भगाने के बाद आरोपी ने सिपाही को कार से धक्का दे दिया।

विज्ञापन


पुलिस का दबाव बढ़ता देख वह कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के जरिये आरोपी दयालपुर निवासी अनुज को करावल नगर से गिरफ्तार कर लिया।

कार उसके भाई के नाम पर रजिस्टर्ड है। सीमापुरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अगवा करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के अलावा अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नॉर्थ ईस्ट के डीसीपी आर ए संजीव के अनुसार घटना शनिवार रात की है। कांस्टेबल जितेंद्र रात सीमापुरी इलाके में अप्सरा बॉर्डर के पास ड्यूटी पर था। उसने गाजियाबाद की ओर जाने वाली एक जाइलो कार को रोका। कार चालक रांग साइड से जा रहा था। गाड़ी में चालक अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में बिठाया और किया अगवा

crime against delhi police.

ट्रैफिक पुलिस ने उसे पहले गाड़ी यू टर्न करके लाने को कहा। ड्राइवर को गाड़ी लेकर भागने से रोकने के लिए सिपाही गाड़ी में बैठ गया।

ड्राइवर ने यू टर्न करने के बजाय गाड़ी को तेजी से आगे बढ़ा दिया। चालक ने गाड़ी का सेंट्रल लॉक लगा दिया जिससे सिपाही नीचे ना उतर पाए। वह तेजी से कार को लेकर फरार हो गया।

सिपाही जितेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तकरीबन चार किलोमीटर तक ले जाने के बाद रोड नंबर 56 पर सूर्र्यनगर से कुछ दूर आगे चालक ने उसे कार से नीचे धक्का दे दिया और कुछ दूर जाकर कार को छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची सीमापुरी पुलिस ने सिपाही जितेंद्र को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद छुट्टी मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed