लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, जांच के बाद पुलिस ने करार कर दिया हॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी के अलग अलग जगहों लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। लावारिस बैग राष्ट्रपति भवन के गेट संख्या एक व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 16 पर मिले।
सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते के साथ साथ पुलिस का पूरा अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों ही मामलों को हॉक्स करार दिया।
पहली घटना में रविवार दोपहर करीब सवा तीन बजे राष्ट्रपति भवन की गेट संख्या एक पर बम रखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त समेत जिला के तमाम आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
राष्ट्रपति भवन के गेट संख्या एक पर मिला बैग
मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ता ने बैग की तलाशी ली। करीब आधे घंटे चली तलाशी अभियान में बैग से कोई विस्फोटक नहीं मिला। बाद में पुलिस ने इसे हॉक्स कॉल करार दिया। उसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।
वहीं दूसरी घटना में रविवार दोपहर करीब पौने चार बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या 16 पर एक लावारिस बैग मिलने की जानकारी मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ते को इस बात की जानकारी दी। दस्ते ने मौके पर पहुंचकर बैग के आस पास से लोगों को हटाया और उसकी तलाशी ली। बैग में कपड़े थे।
बाद में पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी ने प्लेटफार्म पर पड़े नीले रंग के बैग को देखकर इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मियों को दी। जांच के बाद इसे भी हॉक्स करार दिया गया।