{"_id":"6a5f7e5600fe0193cf0ddc13","slug":"crackdown-on-violation-of-pollution-norms-in-delhi-ncr-caqm-inspects-175-sites-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-146908-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, सीएक्यूएम ने 175 जगहों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, सीएक्यूएम ने 175 जगहों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
17 निर्माण साइटों, 90 औद्योगिक इकाइयों व 68 डीजी सेटों की हुई जांच, 19 डीजी सेट सील, एक परियोजना बंद करने की सिफारिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की एनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) की 135वीं बैठक में क्षेत्र में लागू प्रदूषण नियंत्रण नियमों के पालन की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि एक से 13 जुलाई के बीच आयोग की टीमों ने एनसीआर में 175 स्थानों का निरीक्षण किया। इनमें निर्माण व तोड़फोड़ साइटों पर 17, औद्योगिक क्षेत्रों में 90 और डीजल जनरेटर (डीजी सेट) से जुड़े 68 निरीक्षण शामिल थे। एक प्रोजेक्ट व एक इंडस्ट्री को बंद करने की सिफारिश की गई, 19 डीजी सेट सील किए गए और नौ मामलों में सुधार के निर्देश दिए गए। चार मामलों में पर्यावरणीय मुआवजा लगाने का प्रस्ताव रखा गया।
अब तक आयोग ने एनसीआर में कुल 27,925 यूनिट, प्रोजेक्ट व संस्थानों का निरीक्षण किया है। इनमें 1,803 मामलों में काम बंद करने के आदेश दिए गए, जबकि पालन सुनिश्चित होने पर 1,446 जगहों पर काम शुरू करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
बैठक में सड़क निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। गाजियाबाद में करीब नौ किमी के 42 सड़क हिस्सों का निरीक्षण किया गया, जहां सभी जगह पक्की सड़कें मिलीं। आयोग ने औद्योगिक उत्सर्जन, डीजी सेट व निर्माण गतिविधियों पर लगातार निगरानी व नियमों के सख्त पालन पर जोर दिया।