फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crackdown on pollution in NCR, 64 violations found in 162 inspections

Delhi NCR News: एनसीआर में प्रदूषण पर सख्ती, 162 निरीक्षण में 64 उल्लंघन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
- वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की बैठक में कार्रवाई तेज करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की एनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) की 129वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में 27 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच किए गए निरीक्षणों और कार्रवाई की समीक्षा की गई। इस दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड ने कुल 162 निरीक्षण किए, जिनमें 64 मामलों में उल्लंघन पाए गए। इन निरीक्षणों में निर्माण एवं ध्वंस (सीएंडडी) साइटों के 25, औद्योगिक क्षेत्रों के 28 और डीजल जनरेटर (डीजी) सेट से जुड़े 109 मामलों की जांच शामिल रही। उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 9 इकाइयों को बंद करने, 18 के डीजी सेट सील करने, 11 को कारण बताओ नोटिस जारी करने और 6 पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाने की सिफारिश की गई है।

पिछली समीक्षा के बाद 46 नए आदेश जारी किए गए, जिनमें बंदी, नोटिस, सीलिंग और जुर्माना शामिल हैं। वहीं, 7 अप्रैल को गुरुग्राम में विशेष अभियान के दौरान 126 उल्लंघन सामने आए, जिस पर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अब तक फ्लाइंग स्क्वॉड 26,834 इकाइयों का निरीक्षण कर चुका है, जिनमें 1,765 को बंद करने और 1,349 को दोबारा संचालन की अनुमति दी गई। अधिकारियों ने साफ किया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त निगरानी और नियमों का कड़ाई से पालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed