फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crackdown on encroachment at Azadpur Mandi; illegal carts and unauthorized structures removed

Delhi NCR News: आजादपुर मंडी में अतिक्रमण पर सख्ती, अवैध रेहड़ियां और कब्जे हटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
- दोबारा नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। आजादपुर फल और सब्जी मंडी में कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंडी की सड़कों और प्रमुख स्थानों से अवैध रेहड़ियां, ठेले और कब्जे हटाए जा रहे हैं। एपीएमसी के अनुसार, इससे मंडी में वाहनों और लोगों की आवाजाही आसान होगी। साथ ही, दोबारा नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके मुताबिक, अभियान दिन और रात दोनों समय चलाया जा रहा है।


हाल ही में प्रवर्तन, इंजीनियरिंग एवं रखरखाव (ईएंडएम) और सुरक्षा शाखा की टीम ने महेंद्र पार्क थाना पुलिस के साथ मिलकर न्यू फ्रूट मार्केट के शेड नंबर-7, 9 और 13 तथा न्यू सब्जी मंडी के सी-ब्लॉक चौक में कार्रवाई की। इस दौरान बिना लाइसेंस कारोबार कर रहे कई फल विक्रेता मौके से भाग गए। अन्य अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया गया। टीम ने न्यू सब्जी मंडी के सी ब्लॉक में सड़क किनारे लगी अवैध रेहड़ियां, ठेले और अस्थायी ढांचे भी हटाए। जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण तोड़े गए और वहां रखा सामान जब्त कर लिया। एपीएमसी ने बताया कि सात जून को मार्केट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस (एमएनआई) परिसर में पार्क के लिए आरक्षित जमीन पर बनाए गए करीब 20×20 फुट के अवैध टीन शेड को भी हटाया गया। इसके बाद 30 जून को न्यू फ्रूट मार्केट और न्यू सब्जी मंडी में विशेष अभियान चलाकर फेरी वालों और अवैध फल सब्जी विक्रेताओं को हटाया गया। 15 जुलाई को शेड नंबर 13 और 16 जुलाई की रात डी ब्लॉक में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed