{"_id":"691c95c0617f3f7e440ab91e","slug":"cows-are-forced-to-eat-garbage-at-various-places-in-delhi-bhardwaj-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-112998-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में जगह-जगह कचरा खाने को मजबूर गोमाता : भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में जगह-जगह कचरा खाने को मजबूर गोमाता : भारद्वाज
विज्ञापन
आप ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी की सड़कों पर लावारिस पशुओं, विशेषकर गोमाता की बिगड़ती स्थिति पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पूरी दिल्ली का बुरा हाल है और जगह-जगह गोमाता बचा कचरा खाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार है, फिर भी दिल्ली सरकार और एमसीडी इन गोमाताओं को गोशालाओं तक पहुंचाने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी नहीं निभा रही।
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पिछले 8-10 महीनों में भाजपा सरकार ने दिल्ली में लावारिस पशुओं के लिए कोई नई व्यवस्था नहीं की। इसके उलट, जब से भाजपा सत्ता में आई है, सड़कों पर घूमने वाले पशुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में पटपड़गंज स्थित एक अपार्टमेंट के सामने का दृश्य दिखाया, जहां फुटपाथ पर दर्जनों गायें बैठी थीं। उन्होंने कहा कि सड़क पर हर तरफ गोबर फैला हुआ है और गायों के लिए खाने-पीने की जो भी व्यवस्था है, वह सड़क किनारे ही हो रही है। यह किसी गांव की नहीं, बल्कि दिल्ली जैसे महानगर की तस्वीर है। उन्होंने सवाल उठाया कि पटपड़गंज क्षेत्र में इन गायों को गोशाला पहुंचाने का कार्य कब किया जाएगा।