फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cow tied to the residence of Chief Parliamentary Secretary

मुख्य संसदीय सचिव के आवास पर बांधी गाय, सरकार पर राजनीति करने का आरोप

Fri, 23 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cow tied to the residence of Chief Parliamentary Secretary
गाय - फोटो : pti

खूंटा गाड़ो अभियान के तहत बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा के निवास के बाहर हंगामा किया। 

विज्ञापन


आप कार्यकर्ताओं ने संसदीय सचिव के घर के बाहर खूंटा गाड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को थोड़ी दूरी पर ही रोक लिया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने संसदीय सचिव के आवास के सामने खूंटा गाड़ा और गाय बांध दी।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार गाय की राजनीति बंद करे। गाय के नाम पर लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है, जो गलत है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और सरकार पर समाज को बांटने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 11:30 बजे आप कार्यकर्ताओं की भीड़ मुख्य संसदीय सचिव के आवास से थोड़ी दूरी पर एकत्रित हुई। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आवास की तरफ बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। संसदीय सचिव के आवास के आसपास पुलिस तैनात थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed