{"_id":"683da84f10d4f9a04f0c9744","slug":"covid-19-six-new-cases-of-corona-in-ghaziabad-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19: गाजियाबाद में कोरोना के छह नए केस, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 22; घर पर चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
COVID-19: गाजियाबाद में कोरोना के छह नए केस, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 22; घर पर चल रहा इलाज
Mon, 02 Jun 2025 07:04 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 02 Jun 2025 07:04 PM IST
सार
गाजियाबाद में सोमवार को कोरोना के छह नए मामले सामने आए, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हो गई। अधिकतर मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है, जबकि तीन निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद जिले में सोमवार को कोरोना के छह नए केस मिले। इनको मिलाकर सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हो गई है। इसमें से 19 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है और तीन मरीजों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अधिकतर मरीजों को शरीर में दर्द की समस्या के साथ बुखार की समस्या रही है। इसके अलावा कमजोरी, सर्दी-जुकाम के साथ बुखार होने पर भी लोगों ने जांच कराई, जिसमें वह संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
संक्रमित मरीजों में से रामप्रस्था ग्रीन्स निवासी 20 वर्षीय युवती, वसुंधरा स्थित 30 वर्षीय पुरुष, इंदिरापुरम निवासी 28 वर्षीय पुरुष, राजनगर एक्सटेंशन निवासी 51 पुरुष,नंदग्राम निवासी 31 वर्षीय पुरूष और आम्रपाली ग्रीन्स निवासी 31 वर्षीय पुरुष संक्रमित हैं। इन सभी का इलाज घर पर ही चल रहा है।
विज्ञापन