फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cousin beaten to death in Noida s Sector 14A body thrown in drain

बेवफा पत्नी: बड़े भाई संग इस हाल में मिली बीवी, पति को सुनाया छेड़छाड़ का किस्सा, फिर छोटे ने पीट-पीटकर ली जान

Mon, 24 Apr 2023 10:36 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Apr 2023 10:36 PM IST
सार

शराब के नशे में ही पत्नी से संबंध होने की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद किशन ने अपने चचेरे भाई धर्मा धामी की लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर वार कर पीट-पीट कर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
Cousin beaten to death in Noida s Sector 14A body thrown in drain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रविवार रात सेक्टर-27 के एफ-ब्लॉक में रहने वाले मूलरुप से नेपाल निवासी एक व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीट कर अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। इसके बाद शव को नाले के पास फेंककर आरोपी फरार हो गया। सोमवार दोहपर को नाले के पास शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फेज एक थाना पुलिस ने महज एक घंटे में ही शव की पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी से अवैध संबंध होने के कारण आरोपी ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी।

विज्ञापन

दरअसल, मूलरुप से नेपाल के रहने वाले धर्मा धामी (45) अपने चचेरे भाई किशन धामी (39) के साथ एफ-ब्लॉक सेक्टर-27 में रह रहा था। किशन परिवार के साथ रहता है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मृतक धर्मा धामी की पत्नी का करीब पांच वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। उसका एक बेटा है जो नेपाल में रहता है। यहां वह अपने चचेरे भाई किशन व उसकी पत्नी के साथ सेक्टर-27 में रह रहा था और ई-रिक्शा चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके किशन की पत्नी से अवैध संबंध थे। दो-तीन दिन पहले किशन ने चचेरे भाई धर्मा को पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद पत्नी ने जबरन छेड़छाड़ की बात पति को बताई। इससे नाराज किशन रविवार शाम को धर्मा को दिल्ली के मयूर विहार फेज-एक स्थित शराब के ठेके पर ले गया। वहां से शराब खरीद कर दोनों ने पी। इसके बाद नोएडा की तरफ लौट आए। इसके बाद सेक्टर-14ए नाले के समीप भी दोनों ने शराब पी। 

विज्ञापन

शराब के नशे में ही पत्नी से संबंध होने की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद किशन ने अपने चचेरे भाई धर्मा धामी की लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। सोमवार सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की तो उसकी पहचान कुछ ई-रिक्शा चालकों ने धर्मा धामी के रुप में कर ली।

इसके बाद पुलिस ने उसके चचेरे भाई किशन को मौके पर बुलाया। उसने भी चचेरे भाई के रूप में मृतक की पहचान कर ली। इसके बाद पूछताछ शुरू हुई तो आरोपी किशन पुलिस को बरगलाने का प्रयास करने लगा। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी किशन ने पत्नी से अवैध संबंध के कारण हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

कमाई के पैसे चचेरे भाई किशन व उसकी पत्नी को देता था मृतक 
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि धर्मा उसके साथ ही रहता था और ई-रिक्शा चलाता था। कभी-कभी रोज के हिसाब से बड़े वाहन भी चलाता था। कमाई के पैसे वह किशन व उसके परिवार को देता था। जिससे किशन ने धर्मा के नाम से एलआइसी भी करा रखा था। 

किशन के बड़े भाई के यहां बरेली भी आता-जाता था
पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दस साल से धर्मा उसके साथ रह रहा था। किशन का बड़ा भाई बरेली में रहता है। धर्मा वहां भी अक्सर आया-जाया करता था। 

सेक्टर-14ए नाले के पास एक शव की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कर ली गई। छानबीन के दौरान आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मृतक का चचेरा भाई है। पत्नी से अवैध संबंध के कारण आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। -शक्ति मोहन अवस्थी, एडीसीपी नोएडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed