फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court will pronounce its verdict on Satyendra Jain plea defamation case against Bansuri swaraj

मानहानि मामला: AAP नेता सत्येन्द्र जैन ने बांसुरी स्वराज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, 16 दिसंबर को आएगा फैसला

Tue, 10 Dec 2024 11:25 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 11:25 AM IST
सार

राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को आप नेता सत्येंद्र जैन द्वारा भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की है। ऐसे में अदालत इस मामले में संज्ञान लेने या न लेने के बारे में अपना फैसला 16 दिसंबर को सुनाने की तारीख तय की है।

विज्ञापन
court will pronounce its verdict on Satyendra Jain plea defamation case against Bansuri swaraj
सत्येंद्र जैन और बांसुरी स्वराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन शिकायत पर प्री समनिंग एविडेंस के मामले में आदेश सुरक्षित रखा। कोर्ट 16 दिसंबर को मामले में फैसला सुनाएगा।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने कहा कि वह 16 दिसंबर को आदेश पारित करेंगी। जैन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि स्वराज ने पांच अक्तूबर 2023 को एक टीवी साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसे लाखों लोगों ने देखा था।
विज्ञापन


दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने आरोप है कि एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बांसुरी की टिप्पणियों ने उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।जैन ने स्वराज पर पांच अक्टूबर, 2023 को एक इंटरव्यू के दौरान मानहानिकारक बयान देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया है कि बांसुरी स्वराज की टिप्पणियां उन्हें बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए थी। जैन के अनुसार, स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके आवास से तीन करोड़, 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए।


उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ये आरोप निराधार और उनकी छवि खराब करने के लिए राजनीति से प्रेरित थे। बदनामी अभियान को आगे बढ़ाते हुए। जैन ने दावा किया कि स्वराज ने जैन को भ्रष्ट और धोखेबाज कहकर और बदनाम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed