फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court tough on doctor's strike, said thousands of people are upset

डॉक्टरों की हड़ताल पर कोर्ट सख्त, कहा हजारों लोग परेशान हैं

Thu, 04 Feb 2016 01:41 AM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
court tough on doctor's strike, said thousands of people are upset

हाईकोर्ट ने नगर निगम अस्पतालों में डॉक्टरों व नर्सों की हड़ताल के मुद्दे पर दिल्ली सरकार, नगर निगम डॉक्टर्स एसोसिएशन, रेजीडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन और नर्सेज एसोसिएशन सहित आठ को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है कि नॉर्थ व ईस्ट एमसीडी द्वारा संचालित अस्पताल और डिस्पेंसरियों में डॉक्टरों व नर्सों की हड़ताल के कारण हजारों लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी व न्यायमूर्ति जयंत नाथ की खंडपीठ ने इसके अलावा मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, नॉर्थ व ईस्ट एमसीडी से भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल डॉक्टरों व नर्सों का मनमाना रवैया व गैरकानूनी है

court tough on doctor's strike, said thousands of people are upset

याची यूथ बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अधिवक्ता सनप्रीत सिंह अजमानी ने कहा कि पिछले 72 घंटों से जारी हड़ताल से मरीज प्रताड़ित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल डॉक्टरों व नर्सों का मनमाना रवैया व गैरकानूनी है।


अदालत ने सभी पक्षों को 10 फरवरी तक अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि वह मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद ही कोई फैसला देगी।

मालूम हो कि एमसीडी के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद डॉक्टर व नर्सों ने भी वेतन इत्यादि की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है।

याचिका में सभी हड़ताली डॉक्टरों और नर्सों को तुरंत हड़ताल खत्म कर काम पर आने का निर्देश देेने व उनके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। याची ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार डॉक्टरों की हड़ताल अवैध है और मरीजों के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed